कल शायद हर किसी के लिए सबसे दुख भरा दिन होगा, जब उन्होंने आखिरी बार अपनी चहेती अभिनेत्री श्रीदेवी को आखिरी बार देखा । लेकिन वो घड़ी सबसे ज्यादा पीड़ादायक रही उनके परिवार के लिए जिन्हें हमेशा के लिए अकेला छोड़ गईं श्रीदेवी । उनके पति बोनी कपूर बेटियां खुशी कपूर और जाह्नवी कपूर उन्हें खोने का दुख कभी नहीं भूला पाएंगी । महज 54 साल की उम्र में बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार श्रीदेवी का पार्थिव शरीर कल पंचतत्व में विलीन हो गया । मुखाग्नि देने के बाद उनके पति बोनी कपूर ने एक खत्म लिखा और श्रीदेवी खोने का दुख उस खता में बयां किया । जिसे पढ़कर किसी की भी आंख भर आना लाजिमी है । पूरे कपूर परिवार, मारवाह और अय्यपन परिवार के लिए उन्हें खोने का दुख उनसे बेहतर कोई नहीं जान सकता ।

अपनी प्यारी पत्नी और अपनी दोनों बेटियों की मां श्रीदेवी को आखिरी विदाई देने के बाद बोनी का दर्द उनके खत में छलक पड़ा और उन्होंने एक सार्वजनिक खत लिखा । इसी के साथ बोनी ने सभी से उनकी निजता बनाए रखने का निवेदन किया ।
बोनी कपूर का भावुक खत
श्रीदेवी के ऑफ़िशियली ट्विटर अकाउंट से बोनी ने लिखा, बोनी कपूर ने लिखा, 'एक दोस्त, पत्नी और अपनी दो बेटियों की मां को खोना एक ऐसा नुकसान है, जिसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता । मैं अपने परिवार, दोस्तों, सहकर्मियों, शुभचिंतकों और मेरी श्रीदेवी के असंख्य प्रशंसकों का आभार व्यक्त करता हूं, जो चट्टान की तरह हमारे साथ खड़े रहे । मैं अर्जुन और अंशुला से मिले सहयोग और प्यार के लिए खुद को भाग्यशाली मानता हूं, वे मेरे, जाह्नवी और खुशी की शक्तियों के स्तंभ रहे । एक परिवार के तौर पर हमने इस असहनीय नुकसान को झेलने की कोशिश की है ।'
उन्होंने आगे लिखा, 'दुनिया के लिए वह उनकी चांदनी थीं, एक बेहतरीन अदाकारा...उनकी श्रीदेवी, लेकिन मेरे लिए वह मेरा प्यार थी, मेरी दोस्त, हमारी बेटियों की मां, मेरी पार्टनर । हमारी बेटियों के लिए वह उनकी सबकुछ थी, उनकी जिंदगी थी । वह धुरी थी जिसके चारों ओर हमारा परिवार घूमता था ।'
बोनी कपूर ने आगे लिखा, 'अब हम मेरी प्यारी पत्नी और खुशी और जाह्नवी की मां को अलविदा कह रहे हैं तो मेरा आपसे निवेदन है, कृपया हमारे निजी तौर पर शोक मनाने की जरूरत का सम्मान करें । अगर आपको श्री के बारे में बात करनी ही है तो उनकी यादों के बारे में बात करें जो आपको उनसे जोड़ती हैं । वह एक ऐसी कलाकार थीं और हैं जिसका कोई विकल्प नहीं है । इसके लिए उनका सम्मान और प्यार । किसी कलाकार के जीवन पर कभी पर्दा नहीं पड़ता, क्योंकि वे हमेशा सिल्वर स्क्रीन पर चमकते हैं । इस समय मेरी चिंता सिर्फ मेरी बच्चियों को लेकर और श्री के बिना आगे बढ़ने के रास्ता को खोजने को लेकर है । वह हमारी जिंदगी, हमारी ताकत और हमेशा मुस्कराने की वजह थी । हम उनसे बेहिसाब प्यार करते हैं ।
रेस्ट इन पीस, माय लव । हमारी जिंदगी फिर से वैसी कभी नहीं होगी ।
यह भी पढ़ें : फ़ूलों से सजे ट्रक में निकली बॉलीवुड की 'शहजादी' श्रीदेवी की अंतिम यात्रा, हर किसी की आंखे हुईं नम
आपको बता दें कि श्रीदेवी भारतीय फ़िल्म इंडस्ट्री की पहली महिला सुपरस्टार थी । उन्होंने न केवल हिंदी सिनेमा बल्कि साउथ की फ़िल्मों में भी राज किया । महज 4 साल की उम्र से अपने एक्टिंग करियर शुरू करने वाली श्रीदेवी 80 के दशक में सबसे ज्यादा रकम पाने वाली अभिनेत्री थी । चांदनी, चालबाज, लम्हे, मिस्टर इंडिया, जुदाई, लाड़ला और इंग्लिश विंग्लिश जैसी फ़िल्मों में श्रीदेवी की बेहतरीन अदायगी देखने को मिली जिसे कभी नहीं भूलाया जा सकता ।
















