लड़का जवान हो गया है ! टाइगर श्रॉफ ने अपनी खुद की कमाई से मुंबई के खार इलाके में एक 8 बैडरूम का घर लिया है । और टाइगर श्रॉफ के इस घर को जॉन अब्राहम के भाई एलेन अब्राहम, जो पेशे से एक बेहतरीन इंटीरियर डिजाइन हैं, डिजाइन करेंगे ।

टाइगर श्रॉफ़ की ये बातें सुन जैकी श्रॉफ़ को कहना ही पड़ेगा 'बेटा हो तो ऐसा'

टाइगर श्रॉफ अपने परिवार के साथ इस घर में शिफ़्ट होंगे

टाइगर ने एलेन को साफ़-साफ़ निर्देश दिया है कि, उनके घर को अव्यवस्था से मुक्त रखना है । इस खबर पर मुहर लगाते हुए टाइगर ने कहा कि, ''हां, मैंने अपने परिवार के लिए एक नया घर खरीदा है । यह कहना गलत होगा कि ये मेरे खुद के लिए होगा । क्योंकि यह मेरे माता-पिता और मेरी बहन के लिए है । यह दुनिया की सबसे अच्छी फ़ीलिंग है कि आपने अपने परिवार को अपनी कमाई से कुछ दिया ।''

टाइगर के लिए, यह सोचना भी गलत होगा कि वह अपने नए घर में अपने परिवार के बिना जाएंगे । ''यही कारण है कि मैं कमाई कर रहा हूं । उन्हें अपने साथ न रखना, ऐसा विचार एकदम गलत है, मैं हमेशा उनके साथ रहना पसंद करूंगा ।''

टाइगर, उनके माता-पिता आयशा और जैकी श्रॉफ़ और बहन कृष्णा, इस नए घर में अगले साल की शुरूआत में शिफ़्ट हो जाएंगे ।

यह भी पढ़ें : टाइगर श्रॉफ ने खरीदा 8 बैडरूम वाला अपने सपनों का आशियाना, ऐसा होगा उनका लग्जरी होम !

वरुण धवन, नई पीढ़ी की ऐसे दूसरे स्टार हैं जिसने खुद की कमाई से एक नया घर खरीदा है । लेकिन उनके माता-पिता वरुण के बड़े भाई-भाभी के साथ अपने पुराने घर में ही रहना चाहते हैं । वरुण बस थोड़ी दूर पर ही हैं अपने परिवार से ।