29 जुलाई को संजय दत्त 59 वर्ष के हो रहे हैं और उनके पास करने के लिए बहुत कुछ है । संजय दत्त की आगामी फ़िल्म साहेब बीवी और गैंगस्टर 3, जिसमें संजय दत्त एक गैंगस्टर का किरदार अदा कर रहे हैं, ठीक उनकी बायोपिक फ़िल्म संजू की जबरदस्त सफ़लता के बाद रिलीज हो रही है ।

संजय दत्त को एक अदद हिट फ़िल्म का इंतजार है
लेकिन क्या दत्त बायोपिक की सफ़लता साहेब बीवी और गैंगस्टर 3, के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी ? इस बात को ध्यान में रखते हुए कि कई सालों से संजय को फ़िल्मों में सफ़लता नहीं मिली है, तो यह उनके लिए काम कर सकती है ।
ट्रेड एनालिस्ट अतुल मोहन कहते हैं कि, ''निश्चित रूप से साहेब बीवी और गैंगस्टर 3, को संजू की सफलता से फायदा होगा । इसने ट्रेड में और दर्शकों के बीच भी आवश्यक गर्मी उत्पन्न की है । साहेब बीवी और गैंगस्टर एक सफल फ्रैंचाइजी रही है और संजय के अभिनय साथ इसे एक नया और अलग स्तर मिल गया है । संजू की सफलता से साबित होता है कि दर्शक बाबा से प्यार करते हैं ।"
यह भी पढ़ें : संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त का स्विमिंग पूल में बोल्ड अंदाज
हालांकि वहीं ट्रेड एक्सपर्ट अमोद मेहरा ने चेताया कि, ''संजू के बाद लोगों की उम्मीदें बढ़ी हैं । लेकिन अगर कंटेंट समेत उपरोक्त चीजें औसत से कम कुछ हुईं तो उल्टी प्रतिक्रिया होगी ।"
















