बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जल्द ही अमेरिकन सिंगर निक जोनस के साथ शादी रचाने जा रही है । प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी दिसंबर में जोधपुर के मेहरनगढ़ फ़ोर्ट और उम्मेदभवन पैलेस में आयोजित होगी । ऐसे में प्रियंका चोपड़ा की शादी से पहले के सेलिब्रेशन, ब्राइडल शॉवर की शुरूआत हो चुकी है । प्रियंका अपने ब्राइडल शॉवर में काफ़ी खूबसूरत लग रही थी ।

'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा की दुल्हन बनने की तैयारी शुरू, ब्राइडल शॉवर में प्रियंका चोपड़ा पर नजरें हटने का नाम नहीं ले रहीं

प्रियंका चोपड़ा का शुरू हुआ प्री वेडिंग सेलिब्रेशन

प्रियंका का ये ब्राइडल शॉवर न्यूयॉर्क में उनकी सहेलियों मुबिना रत्तनसे और अंजुला अचारिया ने आयोजित किया था । इस जश्न में निक जोनस के भाई केविन जोनास, उसकी पत्नी डेनियल जोनस और उनकी बेटी अलेना भी शामिल हुए । इस मौके पर प्रियंका किसी परी से कम नहीं लग रही थीं । प्रियंका ने ऑफ़ शॉल्डर व्हाइट गाउन के साथ डायमंड नेकलेस पहना हुआ था । इस फंक्शन में प्रियंका और निक के दोस्त शामिल हुए ।

'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा की दुल्हन बनने की तैयारी शुरू, ब्राइडल शॉवर में प्रियंका चोपड़ा पर नजरें हटने का नाम नहीं ले रहीं

प्रियंका ने पार्टी की तस्वीर भी इंस्टाग्राम पर साझा की । पार्टी में डीजे ने बॉलीवुड के गाने बजाए और मेहमान उन गीतों पर जमकर थिरके. प्रियंका की सहेलियों ने उनके सम्मान में संबोधन भी दिए प्रियंका ने पार्टी की तस्वीर भी इंस्टाग्राम पर साझा की. पार्टी में डीजे ने बॉलीवुड के गाने बजाए और मेहमान उन गीतों पर जमकर थिरके. प्रियंका की सहेलियों ने उनके सम्मान में संबोधन भी दिए ।

'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा की दुल्हन बनने की तैयारी शुरू, ब्राइडल शॉवर में प्रियंका चोपड़ा पर नजरें हटने का नाम नहीं ले रहीं

गौरतलब है कि प्रियंका इन दिनों लंदन में है । और हाल ही में प्रियंका ने निक जोनस के लिए करवा चौथ का व्रत भी रखा था । ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि न्यूयॉर्क की बारिश की तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन डाला था - 'चांद छिपा बादल में ।'

'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा की दुल्हन बनने की तैयारी शुरू, ब्राइडल शॉवर में प्रियंका चोपड़ा पर नजरें हटने का नाम नहीं ले रहीं

यह भी पढ़ें : प्रियंका चोपड़ा को उनके मंगेतर निक जोनस ने गिफ़्ट किया आलीशान बेशकीमती तोहफ़ा

'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा की दुल्हन बनने की तैयारी शुरू, ब्राइडल शॉवर में प्रियंका चोपड़ा पर नजरें हटने का नाम नहीं ले रहीं

फ़िल्मों की बात करें तो, प्रियंका ने अपनी बॉलीवुड कमबैक फ़िल्म द स्काई इज पिंक की शूटिंग शुरू कर दी है । इस फ़िल्म में वह फ़रहान अख्तर और जायरा वसीम के साथ नजर आएंगी । हाल ही में प्रियंका ने इस फ़िल्म के लंदन शेड्यूक की शूटिंग खत्म की है ।