प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने मंगेतर निक जोनस के साथ सगाई और शादी के बीच का खूबसूरत सा समय एंजॉय कर रही है । जब से प्रियंका चोपड़ा की निक जोनस के साथ सगाई हुई है तब से दोनों की हर एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होती है । प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने मंगेतर निक जोनस के साथ उनके कॉंसर्ट और शो का हिस्सा बनती है । और अब प्रियंका चोपड़ा को उनके होने वाले हमसफ़र ने एक बहुत ही बेशकीमती तोहफ़ा दिया है जिसकी कीमत लगभग 47.50 करोड़ रुपए बताई जा रही है ।

निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा को आलीशान घर गिफ़्ट किया
अभी कल ही, TMZ ने अपनी खबर में खुलासा किया कि, निक ने प्रियंका के लिए लॉस एंजेल्स के बेवर्ली हिल्स इलाके में एक आलीशान घर खरीदा है जिसकी कीमत लगभग 47.50 करोड़ रुपए (6.5 मिलियन डॉलर) बताई जा रही है । ये घर 4129 वर्ग फीट में फैला हुआ है । इसमें 5 कमरे हैं । घर के अंदर एक स्विमिंग पूल भी है । घर का इंटीरियर डिजाइन भी खूबसूरत है । घर में एक गार्डन इसकी खूबसूरती को और बढ़ाता है । बाथरूम से लेकर गेस्ट रूम तक लग्जरी है । यकीनन निक द्दारा दिया गया ये आलीशान गिफ़्ट प्रियंका को खूब पसंद आया होगा ।
इसके अलावा, आज सुबह प्रियंका चोपड़ा ने एक खास तस्वीर शेयर की जिसमें वह निक के साथ कॉजी पल शेयर करती हुई नजर आ रही है । प्रियंका ने अपनी इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर साझा किया है । इस तस्वीर में प्रियंका निक जोनस को पीछे से हग करते नजर आ रही हैं । आपको बता दें, बीते रोज अमेरिका में निक जोनस का एक कॉन्सर्ट का आयोजन हुआ था । जहां निक के साथ प्रियंका भी पहुंची थी । जिसके बाद इस जोड़ी ने इस तस्वीर को खिंचा ।
गौरतलब है कि, प्रियंका और निक की शादी की चर्चा इन दिनों जो्रो पर है । कहा जा रहा है कि दोनों जोधपुर में शाही तरीके से शादी रचाने की प्लानिंग कर रहे है ।
यह भी पढ़ें : प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस जोधपुर में शाही अंदाज के साथ इस दिन रचाएंगे शादी ?
फ़िल्मों की बात करें तो, प्रियंका ने अपनी बॉलीवुड कमबैक फ़िल्म, द स्काई इज पिंक के पहले शेड्यूल की शूटिंग खत्म कर दी है । इस फ़िल्म में उनके साथ ज़ायरा वसीम और फ़रहान अख्तर नजर आएंगे । यह फ़िल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















