2 साल तक कैंसर से लड़ाई लड़ने के बाद बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर का आज मुंबई के सर एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में निधन हो गया । ऋषि कपूर ने आज सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर आखिरी सांस ली । अंतिम वक्त में उनके साथ पत्नी नीतू, बेटे रणवीर समेत पूरा परिवार मौजूद रहा । कहा जा रहा है कि आज ही ऋषि कपूर पंचतत्व में विलिन हो जाएंगे । इरफान खान के जाने को लेकर आंसू सूखे भी नहीं कि ऋषि कपूर के निधन की खबर ने सबको विचलित कर दिया है । लता मंगेशकर भी ॠषि के निधन पर गमगीन हो गई हैं । लता मंगेशकर ने ॠषि के निधन पर अपना दर्द बयां करते हुए नम आंखों से उन्हें याद किया ।

ॠषि कपूर के निधन से बेहद दुखी हैं लता मंगेशकर
लता ने ॠषि को याद करते हुए ट्वीट किया, 'कुछ समय पहले ऋषि जी ने मुझे उनकी और मेरी ये तस्वीर भेजी थी । वो सब दिन, सब बातें याद आ रही हैं । मैं शब्दहीन हो गई हूं ।'
Kuch samay pehle Rishi ji ne mujhe unki aur meri ye tasveer bheji thi.wo sab din,sab baatein yaad aarahi hain. Main shabdheen hogayi hun. pic.twitter.com/IpwCKMqUBq
— Lata Mangeshkar (@mangeshkarlata) April 30, 2020
शब्द नहीं हैं दर्द बयां करने के लिए
इसके बाद लता ने एक और ट्वीट कर लिखा, 'क्या लिखूं? क्या लिखूं कुछ समझ में नहीं आ रहा । ऋषि जी के निधन से मुझे बहुत दुख हो रहा है । उनके जाने से फिल्म इंडस्ट्री की बहुत हानि हुई है । ये दुख सहना मेरे लिए बहुत मुश्किल है । भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें ।'
Kya kahun? Kya likhu kuch samajh mein nahi aaraha hai.Rishi ji ke nidhan se mujhe bahut dukh ho raha hai.Unke jaane se film industry ki bahut haani hui hai. Ye dukh sehena mere liye bahut mushkil hai.Bhagwan unki aatma ko shanti pradan karein.
— Lata Mangeshkar (@mangeshkarlata) April 30, 2020
बहुत दुखी हूं
बता दें कि लता मंगेशकर ने ॠषि के निधन के संबंध में आज तक से खास बातचीत की जिसमें उन्होंने अपने दर्द को बयां किया । लता ने कहा कि “मैं वाकई बहुत दुखी हूं । मुझसे मत पूछिए । जब वो 6 महीने के थे तो उन्हें हाथों में लिया था । मैं बहुत दुखी हूं । कुछ भी कह पाना नामुमकिन है मेरे लिए ।'
कुछ समय पहले ऋषि ने लता के साथ अपनी एक तस्वीर भी साझा की थी । इस तस्वीर में ऋषि कुछ महीनों के थे जब लता ने उन्हें गोद में उठाया था । उन्होंने इस फोटो को ट्वीट कर लिखा था- 'नमस्ते लता जी. आपके आशीर्वाद से देखिए मुझे अपनी दो या तीन महीने वाली अपनी पिक्चर मिल गई. सदा आपका आशीर्वाद रहा है मुझ पर. बहुत बहुत धन्यवाद. क्या मैं दुनिया को बता सकता हूं ये तस्वीर ट्विटर पे डाल के? ये एक बेशक़ीमती पिक्चर है मेरे लिए!’
नमस्ते लता जी। आपके आशीर्वाद से देखिए मुझे अपनी दो या तीन महीने वाली अपनी पिक्चर मिल गई। सदा आपका आशीर्वाद रहा है मुझ पर। बहुत बहुत धानियवाद। क्या मैं दुनिया को बता सकता हूँ ये तस्वीर ट्विटर पे डाल के?ये एक बेशक़ीमती पिक्चर है मेरे लिए! pic.twitter.com/qbrCZYBBeR
— Rishi Kapoor (@chintskap) January 28, 2020
















