2 साल तक कैंसर से लड़ाई लड़ने के बाद बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर का आज मुंबई के गिरगांव इलाके में स्थित सर एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में निधन हो गया । ऋषि कपूर ने आज सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर आखिरी सांस ली । अंतिम वक्त में उनके साथ पत्नी नीतू, बेटे रणवीर समेत पूरा परिवार मौजूद रहा । लेकिन दुख की बात है कि ॠषि की बेटी रिद्धिमा लॉकडाउन के चलते दिल्ली में फंसी होने के कारण अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाएंगी । कहा जा रहा है कि आज ही ऋषि कपूर पंचतत्व में विलिन हो जाएंगे ।

पहले इरफान खान और अब ॠषि कपूर के निधन से टूटा बॉलिवुड, ट्वीट कर नम आंखों से किया याद

ॠषि कपूर के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर

अभी लोग ऐक्टर इरफान के निधन की खबर से उबर भी नहीं पाए थे कि अब ऋषि के निधन ने बॉलीवुड को तोड़ कर रख दिया है । ऋषि के निधन के बाद से बॉलीवुड में शोक की लहर है । हर कोई इस महान अभिनेता को याद कर भावुक हो रहा है । इसी के साथ इस बात का दुख भी है कि कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन की वजह से बॉलीवुड हस्तियां ऋषि के आखिरी दर्शन भी नहीं कर पाएंगे ।