बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ कहे जाने वाले वेटरन एक्टर धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं रहे । 24 नवंबर को धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया । वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे, जब 10 नवंबर को उन्हें सांस लेने में दिक्कत आई थी तो उन्हें तुरंत मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था । हालांकि वह 12 नवंबर को अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए थे और जिसके बाद घर पर ही उनका इलाज चल रहा था । आज विले पार्ले श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया । धर्मेंद्र का जाना, हिंदी सिनेमा के एक युग के अंत जैसा है। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है । क्या नेता क्या अभिनेता…उनके निधन से सबको गहरा सदमा लगा है । पीएम मोदी ने भी ट्वीट कर दुख जताया है ।

पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धर्मेंद्र के निधन पर दुख जताते हुए X पर पोस्ट लिखा है । मोदी ने लिखा, “पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, धर्मेंद्र का निधन भारतीय सिनेमा के एक युग का अंत है । धर्मेंद्र एक जबरदस्त अभिनेता थे । उन्होंने अपने अभिनय से लोगों के दिलों को छुआ । धर्मेंद्र अपनी सादगी, विनम्रता के लिए जाने जाते थे । इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, मित्रों और असंख्य प्रशंसकों के साथ हैं। ॐ शांति ।”
The passing of Dharmendra Ji marks the end of an era in Indian cinema. He was an iconic film personality, a phenomenal actor who brought charm and depth to every role he played. The manner in which he played diverse roles struck a chord with countless people. Dharmendra Ji was…
— Narendra Modi (@narendramodi) November 24, 2025
वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि, “अपने बहतरीन अभिनय से 6 दशकों तक हर देशवासी के दिल को छूने वाले धर्मेंद्र जी का निधन भारतीय सिनेमा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। एक सामान्य परिवार से आकर उन्होंने फिल्म जगत में अपनी अमिट पहचान बनाई। धर्मेंद्र जी उन चुनिंदा अभिनेताओं में से एक रहे, जिन्होंने जिस किरदार को छुआ, वह जीवंत बन उठा और अपनी इसी कला के माध्यम से उन्होंने हर आयु-वर्ग के करोड़ों दर्शकों का दिल जीता। अपने अभिनय से वे सैदव हमारे बीच रहेंगे। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिजनों व प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति शांति शांति”
अपने बेहतरीन अभिनय से 6 दशकों तक हर देशवासी के दिल को छूने वाले धर्मेंद्र जी का निधन भारतीय सिनेमा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। एक सामान्य परिवार से आकर उन्होंने फिल्म जगत में अपनी अमिट पहचान बनाई।
धर्मेंद्र जी उन चुनिंदा अभिनेताओं में से एक रहे, जिन्होंने जिस किरदार को छुआ, वह…
— Amit Shah (@AmitShah) November 24, 2025
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “महान अभिनेता धर्मेंद्र जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है और भारतीय कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। सिनेमा में लगभग सात दशकों के उनके अद्वितीय योगदान को हमेशा सम्मान और मोहब्बत के साथ याद रखा जाएगा। धर्मेंद्र जी को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके शोकाकुल परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के साथ हैं।”
महान अभिनेता धर्मेंद्र जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है और भारतीय कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। सिनेमा में लगभग सात दशकों के उनके अद्वितीय योगदान को हमेशा सम्मान और मोहब्बत के साथ याद रखा जाएगा।
धर्मेंद्र जी को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। इस दुख की घड़ी में… pic.twitter.com/a4Wl1JOM3G
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 24, 2025
The demise of veteran actor and former Member of Parliament Shri Dharmendra Ji is a great loss to Indian cinema. One of the most popular actors, he delivered numerous memorable performances during his decades-long illustrious career. As a towering figure of Indian cinema, he…
— President of India (@rashtrapatibhvn) November 24, 2025
Deeply saddened by the demise of the legendary actor-hero Dharmendra ji today in Mumbai. His immense contribution to Indian cinema will continue to inspire generations.
My heartfelt condolences to his family, fraternity, fans and followers. Hema Malini ji, his sons and…
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) November 24, 2025
सोमवार, 24 नवंबर को 89 साल की उम्र में धर्मेंद्र ने अपने जुहू स्थित घर पर ही अंतिम सांस ली है । धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार विले पार्ले स्थित पवन हंस श्मशान भूमि में किया गया है । इस दौरान पूरा देओल परिवार और कई सिनेमाई दिग्गज नजर आए। हेमा मालिनी, ईशा देओल, सनी देओल, बॉबी देओल से लेकर अमिताभ बच्चन भी इस दौरान आंखों में आंसू समेटे मौजूद रहे।
धर्मेंद्र ने दमदार अभिनय के दम पर दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई । उन्होंने अपने करियर में कई पुरस्कार भी जीते । साल 2012 में उन्हें भारत सरकार के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया गया । उन्होंने कई बार आलोचकों और दर्शकों की प्रशंसा भी हासिल की । उनके योगदान के कारण उन्हें बॉलीवुड के सबसे महान और प्रतिष्ठित अभिनेताओं में गिना जाता है ।
















