जाने-माने अभिनेता और हिंदी सिनेमा के हीमैन के नाम से मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र बीते 11 दिनों से बीमार हैं और अस्पताल में भर्ती हैं । धर्मेंद्र का इलाज मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में चल रहा है और डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी सेहत की निगरानी कर रही है । सोमवार को उन्हें सांस लेने में तकलीफ के चलते हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था जिसके बाद पहले तो अफ़वाह उड़ी की उन्हें वेंटिलेटर पर रखा है और फिर उसके बाद मंगलवार सुबह अफवाह फैल गई कि धर्मेंद्र ने 89 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है । लेकिन फिर धर्मेंद्र के निधन की खबर झूठी निकली । इसका कंफर्मेंशन बेटी ईशा देओल और पत्नी हेमा मालिनी ने दिया साथ ही इन अफ़वाहों पर हेमा मालिनी और उनकी ईशा देओल ने नाराजगी भी जताई है ।

धर्मेंद्र का इलाज चल रहा है
हेमा ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा, “जो कुछ हो रहा है वह माफ करने लायक नहीं है । कैसे जिम्मेदार चैनल ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबरें फैला सकते है जो इलाज पर अच्छी तरह प्रतिक्रिया दे रहा है और स्वस्थ हो रहा है ? यह बेहद असम्मानजनक और गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार है । कृपया परिवार और उनकी निजता की की आवश्यकता का सम्मान करें ।”
What is happening is unforgivable! How can responsible channels spread false news about a person who is responding to treatment and is recovering? This is being extremely disrespectful and irresponsible. Please give due respect to the family and its need for privacy.
— Hema Malini (@dreamgirlhema) November 11, 2025
वहीं ईशा देओल ने लिखा, “ऐसा लगता है कि मीडिया हद से ज्यादा सक्रिय है और झूठी खबरें फैला रहा है। मेरे पिता की हालत स्थिर है और वे ठीक हो रहे हैं। हम सभी से अनुरोध करते हैं कि हमारे परिवार को निजता प्रदान करें। पापा के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद।”
जानकारी के मुताबिक़ धर्मेंद्र को लगभग तीन हफ़्ते पहले सांस लेने में तकलीफ़ और निमोनिया होने के कारण अस्पताल में एडमिट कराया गया था । धर्मेंद्र की उम्र और स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें शुरू से ही आईसीयू में रखा गया है । धर्मेंद्र के स्वास्थ्य की खबर सुनते ही उनका पूरा परिवार उनसे मिलने के लिए अस्पताल पहुंचा था । इसके अलावा शाहरुख खान, सलमान खान और गोविंदा भी उन्हें देखने के लिए अस्पताल पहुंचे थे।
धर्मेंद्र हिंदी सिनेमा के सबसे सम्मानित और लोकप्रिय सितारों में से एक हैं । 7 दशकों से अधिक लंबे करियर में उन्होंने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया जिसमें शोले, चुपके चुपके, सीता और गीता, धरम वीर जैसी कई सुपरहिट फिल्में शामिल हैं । उनके डायलॉग्स आज भी खूब दोहराए जाते हैं । धर्मेंद्र भले ही 89 साल के हैं लेकिन इडंस्ट्री में वो आज भी एक्टिव हैं । फ़िल्मों के अलावा वह सोशल मीडिया पर भी काफ़ी एक्टिव रहते हैं ।
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के बाद धर्मेंद्र तेरी बातों मे ऐसा उलझा जिया में नजर आए थे । और अब जल्द धर्मेंद्र अगस्त्य नंदा की फ़िल्म इक्कीस में भी नजर आने वाले हैं । यह फिल्म 25 दिसंबर को रिलीज होगी ।
















