बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ कहे जाने वाले वेटरन एक्टर धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं रहे । 24 नवंबर को धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया । वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे जब 10 नवंबर को उन्हें सांस लेने में दिक्कत आई थी तो उन्हें तुरंत मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था । हालांकि वह 12 नवंबर को अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए थे और जिसके बाद घर पर ही उनका इलाज चल रहा था । आज विले पार्ले श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया । धर्मेंद्र का जाना, हिंदी सिनेमा के एक युग के अंत जैसा है। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री को एक गहरा धक्का लगा है।

89 साल की उम्र में वेटरन एक्टर धर्मेंद्र का निधन ; अंतिम संस्कार में परिवार और पूरी इंडस्ट्री ने नम आंखों से दी विदाई

धर्मेंद्र का दुखद निधन

सोमवार, 24 नवंबर को वह इस दुनिया को विदा कह गए। 89 साल की उम्र में धर्मेंद्र ने अपने जुहू स्‍थ‍ित घर पर ही अंतिम सांस ली है । धर्मेंद्र का अंतिम संस्‍कार विले पार्ले स्‍थित पवन हंस श्‍मशान भूमि में किया गया है । इस दौरान पूरा देओल परिवार और कई सिनेमाई दिग्‍गज नजर आए। हेमा मालिनी, ईशा देओल, सनी देओल, बॉबी देओल से लेकर अमिताभ बच्‍चन भी इस दौरान आंखों में आंसू समेटे मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र को मुखाग्नि उनके बड़े बेटे सनी देओल ने दी है ।

धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार में उनके परिवार समेत एक्टर अमिताभ बच्चन, सलमान खान, आमिर खान और अक्ष्य कुमार जैसे कई अभिनेता शामिल हुए ।

धर्मेंद्र जुहू में देओल बंगले में रह रहे थे, उनके बेटे सनी देओल उनके साथ थे । उनकी पहली पत्नी प्रकाश और पहली शादी से हुई बेटियां भी उनके घर पर उनके आस-पास थीं ।

धर्मेंद्र हिंदी सिनेमा के सबसे सम्मानित और लोकप्रिय सितारों में से एक रहे । 7 दशकों से अधिक लंबे करियर में उन्होंने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया । धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में भी फिल्मों में एक्टिव थे । उन्हें कुछ वक्त पहले फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी और तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में नजर आए थे । धर्मेंद्र जल्द ही अमिताभ के नाती अगस्त्य नंदा की फिल्म इक्कीस में भी नजर आने वाले हैं । ये एक्टर की आखिरी फिल्म है, जो इसी साल 25 दिसंबर को रिलीज होगी ।