आमिर खान की महत्वाकांक्षी फ़िल्म लाल सिंह चढ्ढा की शूटिंग पंजाब से शुरू हो चुकी है । हॉलीवुड फ़िल्म फॉरेस्ट गंप के हिंदी रीमेक लाल सिंह चढ्ढा के फ़र्स्ट शेड्यूल की शूटिंग आमिर खान ने करीना कपूर खान के साथ पंजाब से की है । पंजाब, जो अपने लजीज व्यंजन के लिए जाना जाता है, में करीना कपूर खान और आमिर खान ने शूटिंग से समय निकालकर लजीज खाने का लुत्फ़ उठाया । जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडि्या पर वायरल हो रही है । इस मौके पर आमिर की पत्नी किरण राव ने भी फ़िल्म की टीम को ज्वाइन किया ।

Laal Singh Chaddha: आमिर खान और करीना कपूर खान ने शूटिंग के साथ उठाया पंजाबी खाने का लुत्फ़

आमिर खान ने करीना कपूर खान के साथ शुरू की लाल सिंह चढ्ढा की शूटिंग

बीते हफ़्ते आमिर ने करीना के साथ लाल सिंह चढ्ढा की शूटिंग पंजाब से शुरू कर दी । शूटिंग लोकेशन से आमिर और करीना के लुक के कुछ फ़ोटि वायरल भी हुए थे । लीक हुए फ़ोटो में आमिर ग्रे ट्राउजर पर चेक की शर्ट में बढ़ी हुई दाढ़ी के साथ नजर आए । जबकि करीना हल्के मेकअप के साथ पिंक कलर के एथनिक सलवार-कमीज में नजर आई । फ़िल्म की शूटिंग की शुरूआत पंजाब से हुई है ।

Laal Singh Chaddha: आमिर खान और करीना कपूर खान ने शूटिंग के साथ उठाया पंजाबी खाने का लुत्फ़

फिल्म लाल सिंह चढ्ढा, साल 1994 की प्रतिष्ठित हॉलीवुड क्लासिक और अमेरिकी कॉमेडी-ड्रामा फॉरेस्ट गंप से प्रेरित है, जिसमें सुपरस्टार अपनी प्रथा को जारी रखते हुए एक अनदेखे अवतार में अपने प्रशंसकों से रूबरू होंगे ।

यह भी पढ़ें : आमिर खान ने शुरू की लाल सिंह चढ्ढा की शूटिंग, आमिर की मां ने दिया पहले शॉट का क्लैप

अतुल कुलकर्णी द्वारा लिखित यह फिल्म अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित की जाएगी है और इसे वायाकॉम18 स्टूडियोज़ और आमिर खान प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित किया जाएगा । फिल्म अगले साल 2020 की क्रिसमस के अवसर पर रिलीज होने के लिए तैयार है ।