फ़िल्म दबंग 3 से तीन ट्रैक रिलीज़ करने के बाद, चुलबुल पांडे उर्फ़ सलमान खान ने साल के सबसे प्रतीक्षित गाने 'मुन्ना बदनाम हुआ' का ऑडियो आख़िरकार रिलीज कर दिया है । दबंग 3 के इस गाने में सिंगर कमाल खान की आवाज दी गई है । अभिनेता सलमान खान पर फ़िल्माया गया ये गाना दबंग 3 का डांस नंबर है ।

चुलबुल पांडे उर्फ़ सलमान खान के स्वैग और बादशाह के रैप के साथ रिलीज हुआ दबंग 3 का आइटम नंबर 'मुन्ना बदनाम हुआ' !

दबंग 3 में सलमान खान पर फ़िल्माया मुन्ना बदनाम

दबंग का 'मुन्नी बदनाम' एक सदाबहार लोकप्रिय गाना है जिसे आज भी बेहद पसंद किया जाता है । लेकिन, फ्रैंचाइज़ी की तीसरी फिल्म में हमें मुन्ना के 'कांड' देखने मिलेंगे जो उसे 'बदनाम' बना देता है । मुन्ना बदनाम को बादशाह, कमाल खान और ममता शर्मा ने अपनी आवाज़ दी है । प्रतिभाशाली संगीत जोड़ी साजिद-वाजिद द्वारा रचित इस गाने के बोल दानिश साबरी और रैप लिरिक्स बादशाह द्वारा लिखित है । फ़िल्म के गाने, म्यूजिक पार्टनर 'टी-सीरीज' द्वारा सभी प्लेटफॉर्म पर जारी किये जाएंगे ।

"मुन्ना बदनाम हआ" में मज़ेदार लिरिक्स, अपबीट म्यूजिक और बादशाह के रैप का सही मिश्रण है, जो निश्चित रूप से दर्शकों को इससे बांधे रखेगा और मुन्ना बदनाम की बीट्स पर सलमान के मूव्स देखने के लिए अधिक जिज्ञासु कर देगा ।

साल की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म दबंग 3 प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित और सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले सलमा खान, अरबाज खान तथा निखिल द्विवेदी द्वारा निर्मित है जो 20 दिसंबर 2019 में रिलीज के लिए तैयार है ।