बहुत कम लोग जानते हैं कि जॉन अब्राहम कितने बड़े प्रेंक मास्टर है । और इसका सबूत हाल ही में उनकी आगामी फ़िल्म पागलपंती के प्रमोशन के दौरान मिला । पागलपंती के प्रमोशन के दौरान जब जॉन अब्राहम अपनी पागलपंती स्टार कास्ट के साथ बॉलीवुड हंग़ामा से खास बातचीत की इस दौरान उन्होंने अनिल कपूर संग मिलकर अपने पागलपंती को-स्टार पुलकित सम्राट के साथ मिलकर ऐसा प्रेंक किया जिसे देखकर कोई भी अपनी हंसी रोक नहीं पाएगा ।

जॉन अब्राहम और अनिल कपूर ने पुलकित सम्राट सम्ग किया प्रेंक
बॉलीवुड हंगामा के साथ खास बातचीत के दौरान जब पागलपंती की स्टार कास्ट रेडी हो रही थी उस दौरान जॉन और अनिल कपूर तो अपनी-अपनी सीट पर बैठ गई लेकिन अभी पुलकित का सीट पर बैठना बाकी था । और जब पुलकित कुर्सी पर बैठने के लिए आए तो वह अचानक जमीन पर गिर गए क्योंकि असल में वहां कुर्सी थी ही नहीं बल्कि बस ऐसे ही उस जगह को कवर किया हुआ था । पुलकित के साथ हुए इस प्रेंक को देख वहां मौजूद सभी लोग अपनी हंसी रोक नहीं पाए ।
अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी पागलपंती में जॉन, इलियाना, कृति खरबंदा, उर्वशी रौतेला, पुलकित सम्राट, अरशद वारसी औैर अनिल कपूर मुख्य किरदार अदा करते हुए नजर आएंगे । यह फ़िल्म 22 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















