कोरोना काल में अन्य लोगों की तरह बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी भी अपने घर पर रहकर अपना समय बिता रही हैं । सेल्फ़ आइसोलेशन में अहते हुए कियारा आडवाणी अपने थ्रोबैक खजाने से कुछ पुरानी तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर पुराने दिनों को याद कर रही हैं । हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ थ्रो बैक तस्वीरों को शेयर की थी जिसमें कि वह अपने खास दोस्तों के साथ पार्टी को एन्जॉय करती हुई दिखाई दे रही थी ।

कियारा आडवाणी ने अपने फ़ैंस के साथ खेला ऑनलाइन लूडो

कियारा आडवाणी ने  3 फैंस के साथ खेला लूडो

कोरोना संक्रमण को फ़ैलने से बचाने के लिए बाहर की हर एक्टिविटी पर पाबंदी है ऐसे में लोग परिवार संग कई तरह के इनडोर गेम खेल कर अच्छा समय व्यतीत कर रहे है । आज कल हर कोई लूडो खेल रहे है वह भी अपने दोस्तो के साथ , परिवार के साथ या अपने जानपहचान वालो के साथ । लेकिन अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने लूडो गेम अपने स्पेशल 3 फैंस के साथ खेलकर उनका यह लम्हा यादगार बना दिया ।

कियारा ने यह गेम ऑनलाइन खेला तथा कियारा ने खुद ही सभी प्लेयर्स चुने जो कि उनके फैंस थे । यह पहला ऐसा मौका है जब कोई सेलेब अपने फैंस के साथ ऑनलाइन प्लेटफार्म पर लूडो खेला होगा । कियारा सभी के प्रति काफी विनम्र है उन्होंने फिर से एक बार दर्शाया है । गेम खेलने के लिए कियारा को उनके फैंस ने धन्यवाद कहा है । कियारा ने इससे जुड़ा पोस्ट भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया है।

8e80465f-0ebc-4ce6-a65f-5c7852e92de8

वर्क फ़्रंट की बात करें तो कियारा जल्द ही अक्षय कुमार के साथ हॉरर-थ्रिलर फ़िल्म लक्ष्मी बम में नजर आएंगी । इसके अलावा वह कार्तिक आर्यन के साथ भूल भुलैया 2 में भी नजर आएंगी ।