बॉलीवुड में ईद हमेशा से सबसे बड़ी रिलीज़ विंडो रही है, और 2026 की ईद एक मेगा बॉक्स ऑफिस टकराव लेकर आ रही है । ईद 2026 पर तीन बड़ी फिल्में, संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर (आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, विक्की कौशल), इंद्र कुमार की धमाल 4 (अजय देवगन, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, रितेश देशमुख) और पैन-इंडिया एक्शन फिल्म टॉक्सिक (यश, कियारा आडवाणी, नयनतारा) एक साथ थिएटर्स में दस्तक देने जा रही हैं ।

Eid 2026 box office clash: ईद 2026 पर लव एंड वॉर, धमाल 4 और टॉक्सिक का बॉक्स ऑफिस पर होगा महामुकाबला ; कौन बनेगी ईद की ब्लॉकबस्टर

लव एंड वॉर: भंसाली की रोमांटिक स्पेक्टेकल

संजय लीला भंसाली लगभग चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं, और उनकी फिल्म लव एंड वॉर को लेकर जबरदस्त उत्साह है। आलिया भट्ट, रणबीर कपूर की ऑनस्क्रीन जोड़ी और विक्की कौशल के साथ यह फिल्म भव्य रोमांटिक ड्रामा पेश करने वाली है। भंसाली की भव्यता और इमोशंस से भरी कहानी इस फिल्म को प्रीमियम दर्शकों का पसंदीदा बना सकती है।

धमाल 4: कॉमेडी का तड़का

कॉमेडी प्रेमियों के लिए इंद्र कुमार की धमाल 4 पुरानी यादों को लेकर लौट रही है। अजय देवगन की एंट्री के साथ यह चौथा पार्ट बड़ी एंसेंबल कास्ट और फुल-ऑन फैमिली एंटरटेनमेंट का वादा करता है। धमाल फ्रेंचाइज़ी की लोकप्रियता को देखते हुए यह फिल्म मास ऑडियंस को खींच सकती है।

टॉक्सिक: पैन-इंडिया की ताकत

दूसरी ओर, यश की टॉक्सिक एक बड़े पैमाने की एक्शन फिल्म है, जो मल्टीलैंग्वेज और ग्लोबल रिलीज़ की तैयारी में है। साउथ की फिल्मों की बढ़ती पॉपुलैरिटी को देखते हुए टॉक्सिक हिंदी बेल्ट समेत अंतरराष्ट्रीय मार्केट में भी बड़ा धमाका कर सकती है।

यह टकराव 2016 की दिवाली की याद दिलाता है, जब रणबीर कपूर की ऐ दिल है मुश्किल और अजय देवगन की शिवाय आमने-सामने आई थीं। उस वक्त रणबीर की फिल्म शहरी सेंटर में आगे रही, जबकि शिवाय ने मास सर्किट में पकड़ बनाई थी। लगभग एक दशक बाद दोनों स्टार्स फिर एक बार त्योहारी वीकेंड पर भिड़ने को तैयार हैं।

ईद 2026 का बादशाह कौन?

इतिहास गवाह है कि सलमान खान की बजरंगी भाईजान से लेकर शाहरुख खान की रईस तक, ईद रिलीज़ ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनाए हैं। लेकिन इस बार तीन-तरफा भिड़ंत है। सवाल यह है कि, क्या भंसाली की लव एंड वॉर अपनी स्टार पावर से आगे निकलेगी, या धमाल 4 की कॉमेडी फैमिली ऑडियंस को जीतेगी, या फिर टॉक्सिक अपने पैन-इंडिया स्केल से दोनों पर भारी पड़ेगी?

ईद 2026 का यह वीकेंड रोमांस, कॉमेडी और एक्शन — तीनों जॉनर का स्वाद परोसने वाला है। अब देखना यह है कि कौन सी फिल्म बनेगी उस साल की ईद की असली ब्लॉकबस्टर।