2 अक्टूबर को दशहरा के दिन रिलीज हो रही वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की रोमांटिक कॉमेडी सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी के साथ करण जौहर एक बेहद दिलचस्प प्रमोशनल कैंपेन लेकर आए हैं । सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी के साथ करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के वेडिंग आउटफिट को जीतने का मौका दे रहा है ।

संस्कारी की तुलसी कुमारी का यूनिक प्रमोशनल कैंपेन
भव्यता, डिज़ाइनर आउटफिट्स और फेयरीटेल वेडिंग्स दिखाने के लिए धर्मा प्रोडक्शन्स इस बार फैन्स को रियल लाइफ में भी वही सपने जीने का मौका दे रहा है। धर्मा ने सोशल मीडिया पर शेयर किए गए पोस्टर्स और टीज़र वीडियोज़ में ऐलान किया है कि जो फैन्स सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की 2 टिकट्स डिस्ट्रिक्ट बाय ज़ोमैटो (@districtupdates) पर बुक करेंगे, उन्हें मौका मिलेगा मशहूर डिज़ाइनर्स मनीष मल्होत्रा और कुणाल रावल का वेडिंग आउटफिट जीतने का ।
पोस्टर्स में फिल्म की स्टारकास्ट- वरुण धवन, जान्हवी कपूर, सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ, पारंपरिक झिलमिलाते परिधानों में नज़र आ रहे हैं। एक पोस्टर में लीड जोड़ी रोमांटिक अंदाज़ में दिखाई देती है लेकिन उनके चेहरे इमोजी से छिपे हैं, जो फिल्म के मज़ेदार और रहस्यमयी माहौल को और बढ़ाता है।
धर्मा का यह अनोखा प्रमोशन बॉलीवुड की जादुई दुनिया और फैन्स के रियल-लाइफ सपनों को जोड़ता है। सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का टाइटल ही इशारा करता है कि यह फिल्म परंपरा और मॉडर्न रोमांस का तड़का लगाकर एक फुल-ऑन फैमिली एंटरटेनर होगी।
अब जबकि रिलीज़ में कुछ ही दिन बचे हैं, फिल्म को लेकर उत्सुकता चरम पर है। सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी न सिर्फ़ एक सिनेमाई सेलिब्रेशन होगा बल्कि फैन्स के असली जीवन को भी बॉलीवुड अंदाज़ में रोशन कर सकता है ।
















