ब्लॉकबस्टर हॉरर-कॉमेडी थ्रिलर बनाने वाली दिनेश विजन की मैडॉक फिल्म्स ने कुछ दिन पहले अपनी आगामी फ़िल्म शक्ति शालिनी में अनीत पड्डा की एंट्री को महज अफवाह बताया था । लेकिन अब हमारे विश्वसनीय सूत्रों ने कंफ़र्म किया है कि,हॉरर-कॉमेडी फ़िल्म शक्ति शालिनी में सौयारा फेम अनीत पड्डा ने कियारा आडवाणी, जिन्हें सबसे पहले इस फ़िल्म के लिए फ़ीमेल लीड कास्ट किया गया था, को रिप्लेस कर दिया है । शक्ति शालिनी में आख़िर अनीत पड्डा ने कियारा आडवाणी को क्यों रिप्लेस किया इसे लेकर हमें अंदर की जानकारी मिली है ।

SCOOP: मैडॉक फ़िल्म्स की हॉरर-कॉमेडी फ़िल्म शक्ति शालिनी में अब कियारा आडवाणी की जगह सैयारा फेम अनीत पड्डा ; मेकर्स को इसलिए करना पड़ा स्टार कास्ट में बदलाव

शक्ति शालिनी में अब अनीत पड्डा

फिल्म शक्ति शालिनी में कियारा आडवाणी की जगह अनीत पड्डा को कास्ट करने के पीछे की वजह अब सामने आ गई है। इस बारें में एक सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया, “शक्ति शालिनी को 2025 के अंत तक शुरू करना ज़रूरी है, लेकिन कियारा का शूटिंग शेड्यूल पूरी तरह ब्लॉक है। वह इस वक्त सबसे बिज़ी एक्ट्रेस हैं, और उनकी डेट्स मिड-2026 तक फिक्स हैं। इसके अलावा, फाइनल स्क्रिप्ट में किरदार का आर्क एक मिड-20s लड़की की कमिंग ऑफ एज जर्नी पर आधारित है, जबकि कियारा को शुरू में थोड़ा परिपक्व किरदार का वादा किया गया था । इन दोनों कारणों को देखते हुए, कियारा आडवाणी ने फिल्म से अलग होने का फैसला किया और इस तरह अनीत पड्डा के लिए रास्ता खुला।”

सूत्रों ने आगे कहा कि जल्द ही अनीत पड्डा की एंट्री को ऑफिशियली किया जाएगा । उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस बदलाव के बावजूद सभी का रिश्ता सकारात्मक बना हुआ है। “अनीत पड्डा की एंट्री का आधिकारिक ऐलान जल्द किया जाएगा, लेकिन सभी ने बहुत ही सकारात्मक नोट पर यह फैसला लिया है । कियारा और दिनेश विजन के बीच बेहतरीन बॉन्ड है और दोनों भविष्य में ज़रूर फिर साथ काम करेंगे । दरअसल, दिनेश विजन ने कियारा से वादा किया है कि वह एक महीने के भीतर उनके लिए एक स्क्रिप्ट लेकर आएंगे। मैडॉक फिल्म्स में कई प्रोजेक्ट्स बनाए जा रहे हैं और कियारा का फिर से मैडॉक के साथ जुड़ना तय माना जा रहा है।”

फिल्म शक्ति शालिनी साल 2026 में रिलीज़ होगी।