कोरोना लॉकडाउन से प्रभावित प्रवासी मजदूरों को ससुरक्षित उनके घर पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास करने वाले सोनू सूद के नेक काम की हर जगह सराहना हो रही है । सोनू सूद के इस नेक काम में उनका हाथ बटा रहे हैं उनके करीबी मित्र और फ़िल्म निर्माता अजय धामा, जो हर समय उनके साथ खड़े होकर अपनी मदद लोगों तक पहुंचा रहे हैं । तृष्णा और तूतक तूतक तूतिया जैसी फिल्मों का सफलतपूर्वक निर्माण करने वाले अजय धामा अपने सामाजिक कार्य के लिए फिल्म जगत में जाने जाते हैं ।

सोनू सूद के साथ मिलकर अजय धामा कर रहे हैं लोगों की मदद
लॉकडाउन में फंसे प्रवासियों को ना सिर्फ अजय, सोनू सूद की मदद से घर भेज रहें हैं, बल्कि रास्ते में उनके खाने-पीने की व्यवस्था भी कर रहे हैं ।
अजय मानना हैं कि, “कई लोग इस कोरोना संकट में मास्क इसलिए नहीं लगा पा रहे हैं क्योंकि वह मास्क जैसी चीज़े खरीद नहीं सकते, इसीलिए मेरे कुछ मित्र मिलकर जरूरतमदों को मास्क मुहैया करवाने की मुहिम से जुड़ गए हैं । हम अपनी ओर से लोगो को हर सुविधा प्रदान करने का प्रयास कर रहे है, ओर उम्मीद करते हैं कि आनेवाला समय राहत भरा होगा ।”
अजय धामा के कार्य को लेकर उनकी चारों तरफ तारीफ हो रही है । प्रवासी मजदूर अपने गृह राज्य पहुंच कर अजय को कॉल कर के धन्यवाद बोल रहे हैं और उनको 'फरिश्ता' बता रहे हैं ।
















