जैसा की सभी को पता है कि जब तक है जान, की स्टारकास्ट शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ़ एक बार एक फ़िल्म में साथ नजर आने वाले है । आनंद एल राय द्दारा निर्देशित फ़िल्म जीरो में शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ़ की तिकड़ी एक बार फ़िर साथ नजर आएगी । इस फ़िल्म में शाहरुख खान बौने के किरदार में नजर आएंगे । फ़िलहाल इस फ़िल्म की शूटिंग चल रही है । और शूटिंग के दौरान कैटरीना कैफ़ ने कुछ पर्दे के पीछे के पलों को फ़ैंस के साथ शेयर किया ।

कैटरीना कैफ़ का ट्रेडिशनल अवतार
अभी पिछले हफ़्ते ही कैटरीना ने अपनी फ़िल्म के सेट से अपने इस फ़ोटो को शेयर किया जिसमें वह गहनों से लदी हुई ट्रेडिशनल अवतार में नजर आ रही है । सीन के लिए तैयार हुईं कैटरीना इसमें नाक में नथ, कानों में झुमके और मांग में टीका लगाए हुए नजर आ रही है । कैट के इस लुक को देखकर लगता है कि संभवत उन्होंने किसी गाने के लिए ऐसा गेट अप लिया है । इतना ही नहीं उन्होंने सेट से शाहरुख का भी एक खरा मोमेंट शेयर किया । जिसमें शाहरुख नीले रंग की टी-शर्ट में नजर आ रहे है । उन्होंने इस फ़ोटो को शेयर करते हुए लिखा, “Photo by meee.”
यह भी पढ़ें : जीरो के सेट पर अनुष्का शर्मा-कैटरीना कैफ़ के लिए रिक्शेवाले बनें शाहरुख खान !
आनंद एल राय के निर्देशन में बन रही इस फ़िल्म में कैटरीना दूसरी बार शाहरुख के साथ नजर आएंगी । जबकि अनुष्का की शाहरुख के साथ यह चौथी फ़िल्म है । इससे पहले अनुष्का शाहरुख के साथ जब हैरी मेट सेजल में नजर आई थी । आपको बता दें कि जीरो में सलमान खान, रानी मुखर्जी, काजोल, आलिया भट्ट, करिश्मा कपूर और जुही चावला जैसे बड़े सितारें मेहमान कलाकार की भूमिका में नजर आएंगे । दुर्भाग्यवश ये फ़िल्म दिवगंत अभिनेत्री श्रीदेवी की आखिरी फ़िल्म होगी । रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और कलर यैलो प्रोडक्शसं के बैनर तले प्रोड्यूस की जा रही यह फ़िल्म इसी साल 21 दिसबंर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















