एक लंबे ब्रेक के बाद करिश्मा कपूर ने एकता कपूर की वेब सीरिज, मेंटलहुड, जो मातृत्व के एक रोमांचक सफ़र पर आधारित है, से अपना डिजीटल डेब्यू किया । इस वेब सीरिज में करिश्मा कपूर के साथ डीनो मोरियो नजर आएंगे । इससे पहले ये जोड़ी फ़िल्म Baaz: A Bird In Danger में नजर आई थी । इसी दौरान करिश्मा कपूर ने Karishma: The Miracles Of Destiny टीवी शो भी किया लेकिन ये उनके करियर को एक नई उड़ान नहीं दे सका और बुरी तरह से फ़्लॉप साबित हुआ ।

बॉलीवुड में कमबैक करना चाहती हैं करिश्मा कपूर, ढूंढ रही हैं अच्छी फ़िल्म

करिश्मा कपूर को एक्टिंग में कमबैक करना है

और फ़िर पूरे 9 साल बाद, शादी और दो बच्चों के बाद, करिश्मा ने पुनर्जन्म की कहानी पर बेस्ड विक्रम भट्ट की फ़िल्म डेंजरस इश्क [2012] से फ़िर अपना बॉलीवुड कमबैक किया । ये फ़िल्म करिश्मा के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है । लेकिन इस फ़िल्म ने भी बॉक्सऑफ़िस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखाया । इसके बाद करिश्मा ने ब्रांड्स एंडोर्समेंट पर ही फ़ोकस किया ।

डेंजरस इश्क से कमबैक के पूरे 7 साल बाद करिश्मा ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपना डिजीटल डेब्यू किया । उम्मीद है कि उनकी ये कोशिश जरू्र सफ़ल होनी चाहिए । करिश्मा के परिवार से जुड़े दोस्तों का कहना है कि, करिश्मा अब अभिनय में वापसी करने के लिए बहुत उत्साहित है ।

यह भी पढ़ें : करिश्मा कपूर की जिंदगी में 'बहन' करीना से भी ज्यादा खास हैं सलमान खान

"अब उनके बच्चे बड़े हो चुके है । उन्होंने अपना वजन भी काफ़ी कम कर लिया है । और इसलिए वह ज्यादा से ज्यादा एयरपोर्ट और पार्टीज में भी नजर आती है । वह पिछले काफ़ी समय से अपनी बहन करीना और बहनोई सैफ अली खान के साथ के माध्यम से सुर्खियों में रहने की कोशिश कर रही है । लेकिन लोलो (करिश्मा ) बेचैन हो रही है । वह अभिनय में वापस आना चाहती हैं । लेकिन फ़िल्मों में आने का अवसर कहां हैं ?" फ़ैमिली फ़्रेंड ने बताया ।