जहां सोहा अली खान ने अपने करियर को एक साइड रखकर फ़ुल टाइम अपनी प्यारी सी बेटी इनाया की मां बनने का फ़ैसला किया, वहीं सोहा अली खान की बेहद ग्लैमरस भाभी करीना कपूर खान का अपने करियर या अतिविशाल सोशल लाइफ़ को, अपने एक साल के बेटे तैमुर अली खान की फ़ुल टाइम मम्मी बनने के लिए, छोड़ने का कोई इरादा नहीं लगता है ।

करीना कपूर खान तैमुर के लिए अपने करियर को नहीं छोड़ेंगी
खान परिवार से जुड़े एक फ़ैमिली फ़्रेंड का कहना है कि, ये दोनों महिलाएं एक दूसरे से काफ़ी विपरीत है खासकर, मातृ कर्तव्यों के रूप में दोनों एक दूसरे के बिल्कुल अपोजिट है । ''सोहा फ़ुल टाइम मम्मी बनकर बहुत खुश है । वहीं करीना, भले ही अपने मातृ कर्तव्यों को एंजॉय कर रही हैं, लेकिन वहीं वह इसके लिए अपने बेटे तैमुर के लिए अपने 24/7 देने के लिए तैयार नहीं है । इसलिए तैमुर ज्यादातर अपनी नैनी के साथ दिखाई दे्ता है । इसका मतलब ये कतई नहीं है कि, करीना एक अच्छी मां नहीं है । वह बिना शर्त के क्रियाशील होने के लिए तैयार है ।"
यह भी पढ़ें : ग्लैमरस दिखने के लिए करीना कपूर खान का वर्क आउट देख पसीने छूट जाएंगे !
करीना के पति सैफ अली खान अपने बच्चे, करियर और दोस्तों को बराबर अपना समय बांटने के फैसले पर पूरी तरह से अपनी पत्नी के साथ हैं । हालांकि फ़ैमिली फ़्रेंड ने इस बात पर गौर किया है कि, ''करीना क्यों मातृ कर्तव्यों और अपनी सास शर्मिला टैगोर जैसे अन्य दायित्वों के बीच संतुलन नहीं कर सकती ? शर्मिलाजी ने मां बनने के बाद अपनी सभी सफल फिल्मों को किया और अभी भी अपने तीन बच्चों को खूबसूरती से संभाल रही है ।"
















