करीना कपूर खान निंसदेह बॉलीवुड की क्वीन है । तभी तो मम्मी बनने के बाद भी करीना के ग्लैमर में कहीं भी कमी नहीं आई बल्कि ये तो हर दिन बढ़ता हुआ ही नजर आ रहा है । हो भी क्यों लिटिल मंचकिन तैमुर अली खान की मॉमी करीना कपूर खान अपनी फ़िटनेस पर काफ़ी कड़ी मेहनत करती है । करीना कपूर खान अक्सर जिम में पसीना बहाती हुई देखी जा सकती है ।

हाल ही में करीना को लैक्मे फ़ैशन वीक के ग्रैंड फ़िनाले में फ़ैशन डिजाइनर मोनिशा जयसिंह की शो स्टोपर बनते हुए देखा गया । जैसे ही करीना रैम्प पर उतरीं मानों कायनात भी उनका दीदार करने जमीं पर उतर आई हो । करीना ने अपनी अदाओं के साथ-साथ अपनी फ़िट और टोंड बॉडी से सभी को हैरान कर दिया ।
करीना कपूर खान जिम में वर्क आउट करते हुए देखी गईं
करीना की जिम ट्रेनर नम्रता पुरोहित ने हाल ही में करीना के वर्क आउट करते हुए एक वीडियो शेयर किया जो करीना की फ़िटनेस का राज खोल रहा है । यहां करीना अपनी एब्स बनाती हुई दिखाई दे रही है ।
यह भी देखें : लैक्मे फ़ैशन वीक के ग्रैंड फ़िनाले के दिन करीना कपूर खान ने रैम्प पर अपने जलवे बिखेरे | पार्ट 1
करीना जल्द ही करण जौहर की आगामी फ़िल्म गुड न्यूज में अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी । इसके बाद वह करण की एक और फ़िल्म तख्त में भी काफ़ी अहम रोल निभाती हुई दिखाई देंगी । इस फ़िल्म में करीना, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, विकी कौशल, अनिल कपूर और भूमि पेडनेकर के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देंगी । करीना की पिछली कमबैक फ़िल्म वीरे दी वेडिंग ने बॉक्सऑफ़िस पर अच्छा परफ़ोरमेंस किया । करीना इन दिनों ब्रेक पर हैं और दिसंबर से गुड न्यूज की शूटिंग शुरू करेंगी लेकिन तब तक वह अपने बेटे तैमुर अली खान के साथ समय बिता रही है ।

















