रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की अगली फ़िल्म सूर्यवंशी का ट्रेलर कल रिलीज हो चुका है । सूर्यवंशी में अक्षय कुमार लीड रोल में नजर आएंग़े । जबकि कैटरीना कैफ़ एक डॉक्टर की भूमिका में अक्षय कुमार के अपोजिट नजर आएंगी । अक्षय कुमार को काफ़ी समय बाद एक्शन अवतार में देखने के लिए फ़ैंस उत्साहित है । ट्रेलर में सिंघम अजय देवगन और सिम्बा रणवीर सिंह की भी पावर पैक्ड एंट्री देखने को मिल रही है । इस फ़िल्म में अक्षय एटीएस अफसर वीर सूर्यवंशी का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे । ट्रेलर काफी दमदार है और इसे सोशल मीडिया पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है । अब क्योंकि फ़िल्म की रिलीज डेट काफ़ी नजदीक है ऐसे में अक्षय और रोहित ने अपनी फ़िल्म का प्रमोशन शुरू कर दिया है ।

The Kapil Sharma Show: अक्षय कुमार ने द कपिल शर्मा शो से शुरू किया सूर्यवंशी का प्रमोशन, कहा-'इसके बिना अधूरा है फ़िल्म का प्रमोशन'

अक्षय कुमार ने शुरू किया सूर्यवंशी का ट्रेलर

सूर्यवंशी का ट्रेलर लॉंच होते ही अक्षय और रोहित सबसे पहले अपने पसंदीदा प्लेटफ़ॉर्म पर अपनी फ़िल्म का प्रमोशन करने पहुंचे । अक्षय ने एक फ़ोटो पोस्ट कर इसकी जानकारी दी । इस फ़ोटो में अक्षय के साथ रोहित नजर आ रहे हैं और दोनों कपिल शर्मा के शो द कपिल शर्मा शो के सेट पर नजर आ रहे है ।

अक्षय का सबसे पसंदीदा प्लेटफ़ॉर्म है कपिल का शो

इस फ़ोटो को पोस्ट करते हुए अक्षय ने लिखा, ''वो जगह जो मेरी फ़िल्म प्रमोशन का सबसे अहम प्लेटफ़ॉर्म बन गया है, क्या आप अनुमान लगा सकते है कि हम कहां फ़िल्म प्रमोशन कर रहे है ।''

इतना ही नहीं कपिल शर्मा ने भी अपने सेट की कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं और कैप्शन में लिखा, 'सुबह तड़के 7 बजे की शिफ्ट । कोई अंदाजा लगाएगा कि कौन आ रहा है?'

यह भी पढ़ें : डेयरडेविल स्टंट्स, इमोशन, सोशल मैसेज से सजा सूर्यवंशी का ट्रेलर है BLOCKBUSTER

अक्षय, कैटरीना के अलावा फ़िल्म में जैकी श्रॉफ, गुलशन ग्रोवर और सिकंदर खेर भी अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं । सूर्यवंशी में अक्षय एटीएस ऑफ़िसर वीर सूर्यवंशी के किरदार में नजर आएंगे । रोहित शेट्टी पिक्चर्स, कैप ऑफ़ गुड फ़िल्म्स और धर्मा प्रोडक्शंसं में बनी यह फ़िल्म 24 मार्च को रिलीज होगी ।

यह भी पढ़ें : Sooryavanshi Trailer Launch: सिंघम, सिम्बा और अब सूर्यवंशी का 'कॉप यूनिवर्स' बनाने के लिए रोहित शेट्टी ने ली रियल लाइफ़ कॉप्स से सलाह