सूर्यवंशी के अब तक आए विजुल्स, जिसमें अक्षय कुमार का हेलीकॉप्टर पर लटकना और अजय देवगन और रणवीर सिंह के साथ स्लो-मोशन में नजर आना, ने फ़िल्म के लिए प्रत्याशा को और बढ़ा दिया है । सूर्यवंशी के ट्रेलर में कई सारे सीटी बजाने वाले पल है । यह रोहित शेट्टी को सही मायने में एक बेहतरीन फ़िल्ममेकर बनाती है । जिस तरह से एक्शन सीन को डिजाइन किया गया है वह काबिलेतारिफ़ है । जी, हां इसमें भी कारें उड़ती है, मोटरबाइक स्टंट्स और बड़ी संख्या में बंदूके चलती है । सूर्यवंशी में देसी दर्शकों के लिए रोहित शेट्टी स्टाइल में फ़ास्ट एंड फ़्यूरियस मैजिक देखने को मिलेगा ।

डेयरडेविल स्टंट्स, इमोशन, सोशल मैसेज से सजा सूर्यवंशी का ट्रेलर है Blockbuster

रोहित शेट्टी की सूर्यवंशी का ट्रेलर 2 मार्च को रिलीज होगा

फ़िल्म में आतंकवाद के ख़तरे से लड़ाई दिखाई गयी है, और ये भी बताया हैं क्यों अत्तंकवाद से हमें मजबूती से लड़ने की जरूरत है । प्रोमो भारतीय मुसलमानों की देश के साथ वफ़ादारी को दर्शाता है और यह आज के नफ़रत भरे माहौल में एक महत्वपूर्ण संदेश साबित होता है । अक्षय फ़ुल फ़ॉर्म में नजर आते हैं । वह अपने रोल में एकदम फ़िट बैठते हैं । इस फ़िल्म में उन्होंने डेयरडेविल स्टंट करने में एक नया स्तर छू लिया है ।

रोहित ने अक्षय को कभी न देखे गए अवतार में पेश किया है । अक्षय इमोशनल सीन में भी छा जाते हैं । प्रोमो में कैटरीना कैफ़ एक गाने और नाटकीय रूप से डायलॉग बोलती नजर आती है । अक्षय के साथ अजय देवगन और रणवीर सिंह का आना काफ़ी मनोरंजक और फ़नी है । प्रोमो में कुमुद मिश्रा और जावेद जाफ़री भी अहम सीन में दिखाई देते हैं ।

यकीनन सूर्यवंशी का ट्रेलर अन्य फ़िल्मों के ट्रेलर की तुलना में लंबा है लेकिन यह कब आता है और कब चला जाता है पता ही नहीं चलता । यानि यह पूरे समय बांध कर रखता है । बोल बच्चन के प्रमोशन के दौरान एक बार रोहित शेट्टी ने मुझसे कहा था कि, लोग फ़िल्म का प्रोमो देख कर ये तय करें की उन्हें ये फ़िल्म देखने जाना है या नहीं ।

यह भी पढ़ें : सूर्यवंशी के एक्शन पैक्ड ट्रेलर लॉंच में अक्षय कुमार का साथ देंगे ‘सिंघम’ अजय देवगन और ‘सिम्बा’ रणवीर सिंह

सूर्यवंशी का ट्रेलर देखने के बाद हर किसी के जुबान पर बस एक चीज होगी, ब्लॉकबस्टर ।