कॉमेडियन-एक्टर कपिल शर्मा ने जब से टीवी से दूरी बनाई है तब से उनके फ़ैंस उनकी एक झलक देखने के लिए बेताब है । जैसा की सभी को पता है कि कपिल शर्मा इन दिनों विदेश में अपने परिवार के साथ अपने डिप्रेशन का इलाज करा रहे हैं । अपने बिगड़े स्वास्थ्य के कारण ही कपिल ने टेलीविजन से दूरी बनाई और स्वस्थ्य होकर फ़िर से लौटने का वादा भी किया है । हाल ही में कपिल शर्मा ने अपने डॉग चीकू के साथ अपनी एक प्यारी सी फ़ोटो शेयर की है और कपिल की ये फ़ोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है ।

दोस्तों ने दूरी बना ली लेकिन 'चीकू' दे रहा है कपिल शर्मा का साथ, ये रहा सबूत !

कपिल शर्मा अपने डिप्रेशन पर काम कर रहे हैं

बता दें कि अपनी फ़िटनेस के लिए जाने जाने वाले लोकप्रिय कॉमेडियन कपिल इन दिनों लोगों व देश से दूर अपने परिवार और अपनी मंगेतर गिनी चतरथ के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे है । कपिल अपने स्ट्रेस और डिप्रेशन से बाहर निकलने की पूरी कोशिश कर रहे है । क्योंकि अपने बिगड़े हुए स्वास्थ्य और डिप्रेशन के चलते हुए उन्हें काफ़ी कुछ झेलना पड़ा था । अभी पिछले दिनों ही कपिल ने ट्विटर पर अपने फ़ैंस से फ़िर से वापस आने का वादा किया था । और अब लगता है कपिल अपने वादे को पूरा करने के लिए जल्द से जल्द खुद को ठीक करने की कोशिश कर रहे है ताकि वो अपने फ़ैंस के बीच फ़िर से अपने चिर-परिचित अंदाज में लौटे ।

बीते दिनों, कपिल ऐम्स्टर्डैम के एक सुपरमार्केट में शॉपिंग करते हुए दिखाई दिए थे । और कपिल का वो लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था । कपिल का लुक उनके बढ़े हुए वजन को लेकर चर्चा में आया था और उनके फ़ैंस को चिंता में छोड़ गया । जिसके बाद उनके फ़ैंस उनकी बेहतरी के लिए कामना करने लगे ।

और अब कपिल की ये लेटेस्ट तस्वीर में कपिल थोड़े मोटे नजर आ रहे है । इस तस्वीर में वह अपने डॉग चीकू के साथ नजर आ रहे है । कपिल के फ़ैंस को उनके गिरते स्वास्थ्य की काफ़ी चिंता है और वो उनके जल्द से जल्द स्वस्थ्य होने की कामना करते है ।

यह भी पढ़ें : कपिल शर्मा की बढ़ी हुई तोंद ने फ़िर से उन्हें कर दिया इंटरनेट पर वायरल

बहरहाल, कपिल के फ़ैंस उनका बेसब्री से टीवी पर लौटने का इंतजार कर रहे है । वहीं कपिल ने भी अपने फ़ैंस से वादा किया है कि वह जल्द ही टीवी पर फ़िर से वापसी करेंगे ।