साल 2006 में फ़िल्म प्यार का पंचनामा से चर्चा में आई बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरूचा ने इस साल लव रंजन की फ़िल्म सोनू के टीटू की स्वीटी से खूब सुर्खियां बटोरी । इस साल रिलीज हुई इस फ़िल्म ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री ली और इस चीज ने नुसरत भरूचा की लोकप्रियता में एक पंख और लगा दिया । हाल ही में नुसरत भरूचा ने जीक्यू मैगजीन के कवर पेज के लिए हॉट फ़ोटोशूट कराया । तरुण विश्वा द्दारा किया गया नुसरत का ये फ़ोटोशूट खूब चर्चा बटोर रहा है । इस लुक के लिए नुसरत को विजेंद्र भारद्दाज व तान्या बोहरा ने स्टाइल किया । दीपा वर्मा के मेक अप में नुसरत बेहद खूबसूरत लग रही है ।
नुसरत भरूचा का हॉट फ़ोटोशूट
नुसरत कभी भी अपनी स्टाइल के साथ एक्सपेरीमेंट करने में शरमाती नहीं है । और उनके ये एक्सपेरीमेंट उन्हें एक फ़ैशन दिवा बनाते है । हाल ही में नुसरत का एक बेहद हॉट और सेंसेशन अवतार देखने को मिला । यहां जानिए नुसरत के इस लेटेस्ट हॉट फ़ोटोशूट की बारीकी से जानकारी ।

माया हैंनसेन की स्ट्रेपलैस कोरोसेट ड्रेस में नुसरत काफ़ी खूबसूरत लग रही है । वेवी और मैसी हेयर, हल्का मेक-अप नुसरत की खूबसूरती को और ज्यादा बढ़ा रहा है ।

नुसरत ने काले रंग की बैन्डो ड्रेस को हील्स के साथ कंबाइन किया है । वेवी हेयर नुसरत की हॉटनैस में चार चांद लगा रहे है ।

शीशे के सामने बेहद कामुक पोज देते हुए नुसरत के हाव-भाव से भी कामुकता टपक रही है । मैटेलिक सेपरेट्स और स्पोर्ट्स वेबी हेयर में नुसरत हद से ज्यादा सेक्सी दिखाई दे रही है ।

मैटे्लिक बेल्ट के साथ नुसरत इस स्लिक ड्रेस में बेहद सेक्सी दिखाई दे रही और उनकी हॉटनैस को बढ़ा रहे हैं उनके गीले बाल ।
यह भी देखें : नुसरत भरूचा का फ़ोटोशूट
















