अपनी फ़िटनेस के लिए जाने जाने वाले लोकप्रिय कॉमेडियन कपिल शर्मा इन दिनों लोगों व देश से दूर अपने परिवार और अपनी मंगेतर गिनी चतरथ के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे है । टीवी से काफ़ी समय से दूर हुए कपिल शर्मा विदेश के एक मॉल में ऐसे लुक में देखे गए कि उन्हें पहचान पाना मुश्किल हो गया है । कपिल शर्मा की हाल ही में एक तस्वीर इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही है, जिसमें वह विदेश के एक मॉल में कुछ शॉपिंग करते हुए दिख रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि वह पहले के मुताबिक हद से ज्यादा ही मोटे हो गये । कपिल की बढ़ी हुई तोंद ने उन्हें एक बार फ़िर इंटरनेट पर वायरल कर दिया ।

कपिल शर्मा की बढ़ी हुई तोंद ने फ़िर से उन्हें कर दिया इंटरनेट पर वायरल

सुपरमार्केट में अपने बढ़े हुए वजन के साथ दिखे कपिल शर्मा

कपिल को भले ही लगे कि वो सबसे दूर हैं लेकिन उनके फ़ैंस उनको कहीं न कहीं से खोज ही निकालते है । हाल ही में कपिल को एम्स्टर्डम के एक सुपरमार्केट में देखा गया । सुपरमार्केट के सीसीटीवी फ़ुटेज इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गई है । यहां कपिल नहीं पहचाने वाले लुक में दिखाई दिए ।

जैसा कि सभी को पता है कि टीवी पर अपने शो के दौरान कपिल ने अपनी फ़िटनेस पर काफ़ी काम किया था और नतीजतन कपिल ने अपनी फ़िट बॉडी बना भी ली थी, लेकिन अब जबकि वह टीवी या फ़िल्मों में नजर नहीं आ रहे हैं तो लगता है कि उन्होंने अपनी फ़िटनेस पर ध्यान देना बंद कर दिया है । जैसा कि कपिल की बॉडी को देखकर लगा । कपिल के फ़ूले हुए गाल,सू्जी हुई आंखे और लटका हुआ पेट साबित कर रहा है कि कपिल ने अपना वजह काफ़ी बढ़ा लिया है ।

कपिल अपने स्ट्रेस और डिप्रेशन से बाहर निकलने की पूरी कोशिश कर रहे है । क्योंकि अपने बिगड़े हुए स्वास्थ्य और डिप्रेशन के चलते हुए उन्हें काफ़ी कुछ झेलना पड़ा था । अभी पिछले दिनों ही कपिल ने ट्विटर पर अपने फ़ैंस से फ़िर से वापस आने का वादा किया था । और अब लगता है कपिल अपने वादे को पूरा करने के लिए जल्द से जल्द खुद को ठीक करने की कोशिश कर रहे है ताकि वो अपने फ़ैंस के बीच फ़िर से अपने चिर-परिचित अंदाज में लौटे ।

विवादों के बीच उलझे थे कपिल शर्मा

पिछले साल से कपिल की जिंदगी में जो भि उठा-पटक चल रही है, उन सब से कपिल को अंदर तक हिला दिया है और इसी के चलते कपिल डिप्रेशन में चले गए और उनका लोकप्रिय शो भी बंद करना पड़ा । कपिल ने पिछले दिनों एक नया शो, फ़ैमिली टाइम विद कपिल शर्मा, शुरू भी किया लेकिन वो खुद अपने इस शो से संतुष्ट नहीं थे और उन्होंने इसे बंद करने का फ़ैसला किया । और अब कपिल ने फ़ैसला किया है कि जब तक वह पूरी तरह से ठीक नहीं हो जाते कोई नया काम हाथ में नहीं लेंगे ।

यह भी पढ़ें : कपिल शर्मा अपनी मंगेतर गिन्नी चतरथ के साथ इन दिनों यहां बिता रहे हैं क्वालिटी टाइम

गौरतलब है कि, विवादों से गहरा नाता रखने वाले कपिल को अपने खराव स्वास्थय के कारण कई बार आलोचना झेलनी पड़ी । अपने लोकप्रिय शो, द कपिल शर्मा शो के लगातार कैंसिल होते शूट के कारण शो की टीआर पी गिर गई और शो को बंद करना पड़ा । वहीं मेलबर्न से लौटते हुए फ़्लाइट में कपिल और सुनील ग्रोवर के बीच हुए झगड़े ने कपिल को तोड़ कर रख दिया ।