anushk1

शाहरुख खान के साथ दोबारा काम करना वाकई बहुत अद्भुत है ।  मैं उनकी चाहनेवाली हूं ।  मैंने अपना फ़िल्मी करियर उनके साथ शुरू किया था इसलिए वह हमेशा मेरे दिल में एक खास जगह रखेंगे, ऐसा अनुष्का शर्मा ने  बॉलीवुड हंगामा के कंटेंट हेड ब्रॉडबैंड फ़रिदून शहरयार के साथ वीडियो इंटरव्यू में कहा । इन दिनों अनुष्का शर्मा अपनी हालिया रिलीज फ़िल्म सुल्तान को मिली जबरदस्त सफ़लता के मजे ले रही हैं और निर्देशक इम्तियाज अली की अगली फ़िल्म में शाहरुख खान के साथ आने से रोमांचित हैं ।

इम्तियाज भी बहुत खास हैं क्योकि, यदि अभिनेत्री बनने का ख्याल मेरे मन में आया तो वो  फ़िल्म जब वी मेट को देखने के बाद आया, जिसमें मैंने गीत का किरदार देखा, वो बहुत मजबूत किरदार था । करीना ने उस किरदार को बहुत अच्छा अदा किया था । और यह फ़िल्म करना मेरे लिए एक सपने का पूरा होना जैसा है । यह एक खुशनुमा प्रेम कहानी है । मैं बहुत रोमांचित हूं । अनुष्का ने कहा । मेरा मानना है कि आप इम्तियाज़ के साथ वर्कशॉप कर रहे हो । वह अपने कलाकार के साथ बहुत अच्छे हैं । वह अपने पात्रों के साथ बहुत व्हवहारिक है । वह कुछ अलग करने के लिए वाकई अपके साथ काम करते हैं ।

पहले आपको इम्तियाज़ द्दारा तमाशा ऑफ़र की गई थी । आपने वो फ़िल्म क्यों नहीं की ? इस सवाल पर अनुष्का बोंली, इम्तियाज़ बहुत खास व्यक्ति हैं । मैं बहुत अद्भुत और शानदार होने का अनुभव करना चाहती थी । मैंने उन्हें इस बारें में बोला । मुझे नहीं लगता कि तमाशा मेरे लिए थी । वह बहुत ईमानदार व्यक्ति हैं,  आप उनसे सच कह सकते हैं । आपको उनके साथ बकवास करने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी । अब मैं खुश हूं, मैं वो फ़िल्म कर रही हूं जो मैं उनके साथ करना चाहती थी । अनुष्का ने स्पष्ट किया । इम्तियाज अली की फ़िल्म में शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे और इस फ़िल्म की शूटिंग यूरोपियन देशों में अगस्त से शुरू हो जाएगी ।