
इंग्लिश विंग्लिश जैसी अपरंपरागत फ़िल्म बनाने के साथ गौरी शिंदे, एक बार फ़िर अपने निर्देशन में अगली फ़िल्म लाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं । यह फ़िल्म कई मायनों में खास है सबसे पहले तो ये फ़िल्म पहली बार शाहरुख खान और आलिया भट्ट को एक साथ लेकर आ रही है और इस फ़िल्म का नाम है डियर जिंदगी ।
शाहरुख खान और आलिय भट्ट के बीच इस फ़िल्म में प्यारा सा बंधन है और जबरदस्त बॉंडिंग नजर आ रही है । सुनने में आया है कि इस फ़िल्म में शाहरुख का रोल छोटा है मगर बहुत महत्वपूर्ण है । इस फ़िल्म में शाहरुख आलिया के लाइफ़ कोच बने हैं । यह भी कहा जा रहा है कि डियर जिंदगी ऐसी लड़की की जिंदगी बयां करती है जिसकी जिंदगी विभिन्न आदमियों से प्रभावित है जिन्हें वह अपनी लाइफ़ में डेट करती है । आलिया-शाहरुख के अलावा फ़िल्म में आदित्य रॉय कपूर, कुणाल कपूर, अली जफ़र, अगंद बेदी, कुणाल कपूर और कई अन्य कलाकार नजर आएंगे ।
धर्मा प्रोडक्शंस और रेड चिलीज के साथ मिलकर होप प्रोडक्शंस द्वारा प्रोड्यूस फ़िल्म डियर जिंदगी 25 नवम्बर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी ।
















