
बॉलीवुड के सबसे ऊर्जावान अभिनेता माने जाने वाले रणवीर सिंह और लंबी टाँगों वाली अभिनेत्री वाणी कपूर की मदहोश कर देने वाली कैमेस्ट्री बहुत जल्द उनकी आगामी फ़िल्म बेफ़िक्रे में नजर आएगी । लेकिन दोनों की बॉंडिंग फ़िल्म के बाहर भी साफ़ तौर पर देखी जा रही है । हाल ही में दोनों ने हार्पर बाज़ार ब्राइड इंडिया मैगजीन के नवीनतम संस्करण के लिए फ़ोटोशूट कराया, जिसमें दोनों के बीच एक अलग तरह की बॉंडिंग नजर आ रही है ।
रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए इस फ़ोटोशूट से दो मोहक फ़ोटो पोस्ट किए । रणवीर ने पहले फ़ोटो को पोस्ट करते हुए लिखा, "Workin it wit the Homegirl @Vaaniofficial & the Ace @prasadnaik24 for @BazaarBrideIn #ComingSoon". इस फ़ोटो में रणवीर सिंह काले ट्राउजर के साथ लंबे काले कोट में बहुत मनमोहक लग रहे हैं, वाणी कपूर भी सफ़ेद जैकेट में कयामत ढा रही हैं ।

दूसरा फ़ोटो जो रणवीर सिंह ने पोस्ट किया, उसमें वह बहुत ज्यादा हैंडसम और डेशिंग दिख रहे हैं । इस फ़ोटो में उन्होंने एक विंटेज़ क्रीम कलर की पोशाक पहनी है । रणवीर सिंह ने इस फ़ोटो को पोस्ट करते हुए लिखा, "Old world charm @TajMahalMumbai"
आदित्य चोपड़ा द्दारा निर्देशित और प्रोड्यूस की जाने वाली रणवीर सिंह की बेफ़िक्रे इस साल 9 दिसम्बर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी ।
















