कैटरीना कैफ जल्द ही सलमान खान के साथ एक बार फ़िर फ़िल्मी पर्दे पर नजर आने वाली हैं > अली अब्बास जफ़र द्दारा निर्देशित फ़िल्म भारत में कैटरीना कैफ सलमान खान के अपोजिट नजर आएंगी । इस फ़िल्म में भारत के 70 सालों का इतिहास दर्शाया जाएगा । जिसके चलते सलमान खान अलग-अलग अवतार में दिखाई देंगे । कोरियन ड्रामा पर बेस्ड भारत में सलमान और कैटरीना कैफ़ की बीच की केमिस्ट्री फ़िल्म की प्रत्याशा को बढ़ा रही है । जहां भारत में से सलमान के लुक ने पहले ही लोगों को फ़िल्म के लिए उत्साहित कर दिया है वहीं कैटरीना कैफ के लुक ने भी दर्शकों की फ़िल्म के लिए प्रत्याशा को बढ़ा दिया है । और अब कैटरीना ने फ़ैंस के उत्साह को अपनी इस तस्वीर से एक बार फ़िर बढ़ा दिया है ।

कैटरीना कैफ का भारत से सामने आया एक नया लुक
इस नई तस्वीर में कैटरीना अपने गॉरजियस घुंघराले बाल फ़्लॉंट करते हुए नजर आ रही है । एक हाथ में पीले रंग का दुपट्टा थामे, माथे पर बिंदी लगाए कैटरीना बेहद खूबसूरत लग रही है । कैटरीना ने खुद अपने इंस्टाग्राम अपने इस लुक को शेयर किया है । भारत में कैटरीना का लुक भी फ़िल्म का आकर्षण बनने की उम्मीद है ।
यह भी पढ़ें : तो जैकलीन फर्नांडीज लपकना चाहती थीं भारत में कैटरीना कैफ़ का रोल…
हाल ही में कैटरीना अभिनेता वरुण धवन के साथ करण जौहर के शो, कॉफ़ी विद करण में आईं थी । यहां उन्होंने सलमान खान के साथ अपने इक्वेशन के बारें में खुलकर बातचीत की और सलमान ने भी कई मर्तबा कैट के साथ अपने इक्वेशन के बारें में खुलकर बात की है । कैटरीना की पिछली रिलीज फ़िल्म ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान बॉक्सऑफ़िस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई और अब वह जल्द ही शाहरुख खान की जीरो में नजर आएंगी ।
Sweetest soul ❤️❤️ @katrinakaif and mommy @kakbina
A post shared by Amrita (@amritakak) on
















