कैटरीना कैफ़ और जैकलीन फर्नांडीज के बीच की दुश्मनी कभी भी किसी से छुपी हुई नहीं है । और सामने आया है कि, जैकलीन फर्नांडीज की इच्छा थी कि वो भारत में उस रोल को निभाए जो फ़ाइनली कैटरीना कैफ़ की झोली में आकर गिरा ।

जैकलीन फर्नांडीज ने भारत मे रोल के लिए सलमान को अप्रोच किया
एक करीबी दोस्त ने दबी हुई हंसी में, अनजाने में ये राज खोलते हुए कहा कि, ''जैसे ही जैकलीन ने प्रियंका चोपड़ा के भारत से बाहन होने की खबर को सुना, वैसे ही वो हरकत में आ गईं । जैकलिन ने आपसी मित्रों के माध्यम से सलमान और निर्देशक अली अब्बास जफर को अपने भेदिए भेजे । जब उनसे बात नहीं बनी, तो जैकलीन ने डायरेक्टली अपने बहुत उदार प्रस्ताव के साथ सलमान से संपर्क किया ।"
फिर क्या हुआ ?
''कुछ नहीं" । सूत्र ने बताया । ''मुझे लगता है सलमान ने जैकलीन के आग्रह को नजर अंदाज कर दिया । रेस 3 की अप्रत्याशित हार के बाद यह बहुत जल्द था । मुझे लगता है कि सलमान को अपनी इस जोड़ी से एक ब्रेक की जरूरत है । और इसके अलावा, सलमान की भारत के लिए पहली च्वाइस कैटरीना ही थी । क्योंकि प्रियंका ने कम बैक की जिद की थी इसलिए उन्होंने अपना प्लान बदला था । और अब जबकि प्रियंका ने खुद ही फ़िल्म को छोड़ दिया, तो वह किसी और के पास क्यों जाएंगे ?"
यह भी पढ़ें : सलमान खान ने स्वैग से किया भारत परिवार में 'सुंदर-सुशील' कैटरीना कैफ का स्वागत
क्या हो, यदि कैटरीना को जैकलीन की इस हरकत के बारें में पता चले । यह उनकी दोस्ती में एक और रुकावट बन जाएगी, जबकि उनकी रिलेशनशिप पहले ही खटाई में पड़ी हुई है ।
















