बाहुबली सुपरस्टार प्रभास इस साल भारतीय टीम को हॉकी विश्व कप में परफॉर्म करता देखने के लिए उत्साहित हैं क्योंकि इस बार टूर्नामेंट भारतीय मैदान पर खेला जाएगा । बाहुबली स्टार प्रभास को स्पोर्ट्स में खासी रूची है । 14वें हॉकी विश्व कप में भारतीय हॉकी टीम को उनकी जीत के लिए प्रभास ने टीम को शुभकामनाएं दी है ।

prabhas_raju_38448311_455156228295332_1489076878193983488_n

प्रभास को स्पोर्ट्स में खासी रूची है

प्रभास ने अपने फेसबुक हैंडल पर साझा करते हुए लिखा,"हमारी भूमि पर हमारी टीम को हॉकी विश्व कप में खेलता देखने के लिए उत्साहित हूँ । भारतीय हॉकी टीम को हॉकी पुरुषों के विश्व कप के लिए ढ़ेर सारी शुभकामनाएं ।"

प्रभास को वॉलीबॉल जैसे आउटडोर खेल खेलना ख़ासा पसंद है, ये ही वजह है कि अभिनेता ने अपने घर में वॉलीबॉल कोर्ट भी बनाया हुआ है । अभिनेता को जब भी खाली समय मिलता है वह अपने दोस्तों के साथ यहाँ ज़रूर खेलते है । वॉलीबॉल के अलावा, अभिनेता ने साहो के लिए डीप सी डाइविंग भी सीखी है । अपनी इस आगामी फिल्म में अभिनेता दमदार एक्शन परफॉर्म करते हुए नज़र आएंगे ।

अभिनेता ने 2015 में रिलीज हुई काल्पनिक एडवेंचर फ़िल्म बाहुबली: द बिगनिंग के साथ शोहरत हासिल की थी । वही, फ़िल्म की दूसरी किस्त बाहुबली: द कन्क्लूजन भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म है ।

प्रभास के जन्मदिन पर, साहो के निर्माताओं ने 'शेड्स ऑफ साहो' के साथ दर्शकों को उत्सुक कर दिया था जिसमें अभिनेता के लुक ने न सिर्फ़ भारत की महिला प्रशंसकों को आकर्षित किया बल्कि विभिन्न देशों से महिलाओं को आकर्षित करने में सफ़ल रहे थे ।

बाहुबली की शूट के प्रति अपनी ज़िंदगी के पांच साल समर्पित करने वाले अभिनेता को शूटिंग के दौरान कई अन्य ऑफर प्राप्त हुए थे लेकिन प्रभास ने इस विशालकाय फ़िल्म के प्रति अपना ध्यान केंद्रित रखने का फैसला लिया । इतना ही नहीं, बाहुबली के बाद अभिनेता को शादी के लिए 6000 प्रस्ताव प्राप्त हुए थे जिसने प्रभास को भारत का एलिजिबल बैचलर बना दिया था ।

यह भी पढ़ें : सॉरी फ़ैंस, 'बाहुबली' प्रभास और 'देवसेना' अनुष्का शेट्टी लव कपल नहीं हैं…

अभिनेता जल्द ही श्रद्धा कपूर के साथ बिग बजट फ़िल्म साहो में नज़र आएंगे । इन दिनों प्रभास इटली में जिल से प्रसिद्ध हुए राधा कृष्ण कुमार के निर्देशन में अपनी अगली फिल्म की शूटिंग कर रहे है । अमौर नामक इस फ़िल्म में प्रभास के साथ पूजा हेगड़े नज़र आएंगी ।