टाइगर श्रॉफ और उनकी बहन कृष्णा श्रॉफ हमेशा से ही अपनी फ़िटनेस से लोगों को आकर्षित करते आये है । और अब टाइगर श्रॉफ और कृष्णा श्रॉफ ने लोगों को फ़िट बनाने का जिम्मा उठाया है और इसलिए टाइगर श्रॉफ और कृष्णा श्रॉफ ने मिलकर एमएमए मैट्रिक्स जिम की स्थापना की है । दो दिन पहले दोनों ने मुंबई में जिम की श्रृंखला का जॉइंट वेंचर शुरू कर दिया है । उद्घाटन समारोह 29 नवंबर को आयोजित किया गया था । इस समारोह में टाइगर श्रॉफ, कृष्णा श्रॉफ, भारतीय एमएमए टीम के कोच एलन फर्नांडीज, माननीय श्रीराम और मां आयशा श्रॉफ शरीक हुए थे ।

टाइगर श्रॉफ और उनकी बहन कृष्णा श्रॉफ ने एमएमए जिम की ग्रैंड ओपनिंग की !

लॉंच हुआ टाइगर श्रॉफ और कृष्णा श्रॉफ का जिम

मुंबई की उपनगरी बांद्रा में स्थित यह पहला जिम है जिसे टाइगर और कृष्णा द्वारा खोला गया है और वे जल्द ही जिम की एक श्रृंखला खोलने की योजना बना रहे हैं । इस इवेंट के दौरान, टाइगर मार्शल आर्ट्स का हुनर दिखाते हुए नज़र आये । कृष्णा और टाइगर दोनों मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के प्रति जुनूनी है ।

टाइगर श्रॉफ और उनकी बहन कृष्णा श्रॉफ ने एमएमए जिम की ग्रैंड ओपनिंग की !

टाइगर न केवल अपने नृत्य कौशल के लिए जाने जाते है बल्कि अपनी शानदार शारीरिक काया और खतरनाक एक्शन सीक्वेंस के लिए भी प्रसिद्ध है । इतना ही नहीं, टाइगर एक योद्धा राजकुमार की तरह बेहद फिट और मजबूत नज़र आते है । जिस सरलता से अभिनेता स्टंट परफॉर्म करते है, चाहे वो हवा में स्प्लिट करना हो या फिर मुक्केबाजी और बैकफ्लिप्स, यह सभी सुपर कूल और बेहद आसान नज़र आता है । कृष्णा अक्सर अपनी टोंड बॉडी की तस्वीरें साझा कर के फ़िटनेस के प्रति लक्ष्य स्थापित करती रहती है ।

टाइगर श्रॉफ और उनकी बहन कृष्णा श्रॉफ ने एमएमए जिम की ग्रैंड ओपनिंग की !

 

यह भी पढ़ें : अब टाइगर श्रॉफ और उनकी बहन कृष्णा श्रॉफ मिलकर लोगों को बनाएंगे फ़िट !

बागी 2 की अपार सफ़लता के साथ साल 2018 टाइगर के लिए शानदार वर्ष रहा है । टाइगर फिलहाल करण जौहर की स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के लिए शूटिंग कर रहे हैं, जिसके बाद ॠतिक रोशन सहित टाइगर यश राज फिल्म्स की एक्शन थ्रिलर में नज़र आएंगे ।

टाइगर श्रॉफ और उनकी बहन कृष्णा श्रॉफ ने एमएमए जिम की ग्रैंड ओपनिंग की !