बॉलीवुड के ग्रीक गॉड कहे जाने वाले अभिनेता ॠतिक रोशन आज, यानी 10 जनवरी को अपना जन्मदिन मना रहे है । भले ही इन दिनों वह अपने पिता राकेश रोशन के बिगड़े स्वास्थ्य के कारण परेशान हों लेकिन उनके जन्मदिन पर उनके चाहने वालों और उनके परिवारजन की शुभकामनाओं का दौर थमा नहीं है । ॠतिक रोशन के जन्मदिन पर उनकी पूर्व पत्नी सुजैन खान ने बड़े ही अलग अंदाज में उन्हें बर्थडे विश किया । सुजैन ने ऋतिक के साथ अपनी एक फोटो शेयर की और एक स्पेशल मैसेज लिखते हुए ऋतिक को अपना 'सोलमेट' कहा ।

हैप्पी बर्थडे ॠतिक रोशन : पूर्व पत्नी सुजैन खान ने 'बर्थडे बॉय' ॠतिक को 'सोलमेट' कहकर किया बर्थडे विश

ॠतिक रोशन के जन्मदिन को सुजैन खान ने बनाया खास

आज ॠतिक के जन्मदिन पर उनकी पूर्व पत्नी और दोस्त सुजैन ने एक दिल को छू लेने वाली पोस्ट लिखी । समर वेकेशन की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए सुजैन ने अपने सोलमेट और BFF ॠतिक के लिए लिखा, “Happiest happy birthday to my BFF from and through this world…and onto other realms..the force will always be with you #shineonunlimited#thisman #bestBBF #10january2019❣️#bestdadintheworld❤️ #soulmate.”

यह भी पढ़ें : फ़िर बढ़ रही हैं ॠतिक रोशन और सुजैन खान में नजदीकियां, गवाह बनी ये 'प्यार भरी पोस्ट'

प्रोफ़ेशनल फ़्रंट की बात करें तो ॠतिक जल्द ही आनंद कुमार की बायोपिक फ़िल्म सुपर 30, में लीड रोल निभाते हुए नजर आएंगे । विकास बहल, जिसने फ़िल्म का 90 प्रतिशत हिस्सा निर्देशित किया लेकिन फ़िर बाद में #MeToo विवाद में पड़ने के बाद उन्हें फ़िल्म से हाथ धोना पड़ा और जिसके बाद फ़िल्म की कमान संभाली कबीर खान ने । अभी तक तो इस फ़िल्म की रिलीज डेट इसी महीने की 25 जनवरी है लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि ये फ़िल्म अपनी रिलीज डेट आगे बढ़ाएगी ।