अक्षय कुमार और करीना कपूर खान एक बार फ़िर करण जौहर के प्रोडक्शन में बनने वालि फ़िल्म गुड न्यूज में एक साथ स्क्रीन शेयर कर रहे है । इस फ़िल्म में अक्षय कुमार और करीना कपूर खान पति-पत्नी के किरदार में नजर आएंगे । अक्षय और करीना के अलावा इस फ़िल्म में कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ नजर आएंगे । और अब गुड न्यूज को लेकर अच्छी खबर ये है कि इस फ़िल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है । फ़िल्म के सेकेंड लीड एक्टर दिलजीत दोसांझ ने फ़िल्म के खत्म होने की एक झलक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की ।

गुड न्यूज : अक्षय कुमार और करीना कपूर खान ने हैप्पी मूड के साथ खत्म की शूटिंग

अक्षय कुमार और करीना कपूर खान ने खत्म की गुड न्यूज की शूटिंग

दिलजीत द्दारा शेयर की गई इस फ़ोटो में अक्षय, करीना, कियारा और दिलजीत हैप्पी मूड में नजर आ रहे है । गुड न्यूज की बात करें तो इसमें 90 के दशक का हिट पॉप सॉंग 'सौदा खरा खरा' का रिक्रिएटेड वर्जन देखने को मिलेगा । इसे डीजे चिता ने मिक्स वर्जन में रिक्रिएट किया ।

यह भी पढ़ें : कमबख्त इश्क से गुड न्यूज तक, करीना कपूर खान के साथ अक्षय कुमार ने फ़ोलो किया #10YearChallenge !

धर्मा प्रोडक्शन के तहत बनी यह फ़िल्म 6 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।

Bless all the team ?✨ its a wrap for good news ??

A post shared by KAREENA KAPOOR KHAN FC ۵ (@kareenakapoorteam) on