फिटनेस फ्रीक मिलिंद सोमन, जो पिछले दिनों अपनी से तकरीबन आधी उम्र की लड़की को पत्नी के लिए चर्चा में आए थे, एक बार फ़िर सोशल मीडिया पर छा गए है । और इस बार उनके छा जाने की वजह है उनका अपनी पत्नी अंकिता कंवर के साथ बेहद रोमांटिक और कॉजी पोज, वो भी स्विमिंगपूल के अंदर । इससे पहले 45 साल के फरहान अख्तर का 38 वर्षीय एक्ट्रेस एंड सिंगर शिबानी दांडेकर के साथ नजदीकियां सोशल मीडिया की सनसनी बन गई । पिछले दिनों फ़रहान अख्तर भी अपने से छोटी अपनी गर्लफ़्रेंड शिबानी दांडेकर के साथ समंदर में रोमांटिक अंदाज में अठखेलियां करते हुए नजर आए थे । दोनों के इस रोमांटिक अंदाज ने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी ।

HOT! इंटरनेट पर सनसनी मचा रहा है मिलिंद सोमन और फ़रहान अख्तर का अपने-अपने पार्टनर के साथ हॉट-कॉजी रोमांस

मिलिंद सोमन का रोमांटिक पोज

हाल ही में मिलिंद और अंकिता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट्स पर जो फोटोज शेयर की हैं उनमें दोनों पूल में दिखाई दे रहे हैं । इस तस्वीर में मिलिंग स्विमिंग पूल में अपनी पत्नी के साथ कॉजी पोज में नजर आ रहे है । पूल के अंदर दोनों का इंटेस लुक खूब धमाल मचा रहा है ।

HOT! इंटरनेट पर सनसनी मचा रहा है मिलिंद सोमन और फ़रहान अख्तर का अपने-अपने पार्टनर के साथ हॉट-कॉजी रोमांस

इन फोटोज में अंकिता रेड बिकिनी में नजर आ रही है जिसमें वह काफी हॉट दिख रही हैं । फिटनेस फ्रीक मिलिंद को ट्रैवलिंग का बेहद शौक है । वह अक्सर अपनी पत्नी संग हॉलिडे एंजॉय करते हुए नजर आ जाते है ।

फ़रहना और शिबानी का रोमांस

फरहान अख्तर इन दिनों अपनी गर्लफ़्रेंड शिबानी दांडेकर के साथ अफ़ेयर को लेकर खूब चर्चा बटोर रहे है । खबरें आ रही हैं कि फरहान अख्तर जल्द ही शिबानी के साथ शादी रचाने जा रहे है । लेकिन इसी बीच फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की एक रोमांटिक हॉलिडे फोटो वायरल हो रही है । जिसमें वह काफ़ी हॉट अंदाज में पानी में अठखेलियां करते हुए नजर आ रहे है ।

HOT! इंटरनेट पर सनसनी मचा रहा है मिलिंद सोमन और फ़रहान अख्तर का अपने-अपने पार्टनर के साथ हॉट-कॉजी रोमांस

फ़रहार और शिबानी का ये रोमांटिक पोज साफ़-साफ़ दिखला रहा है कि दोनों एक दूसरे के प्यार में बुरी तरह से गिरफ़्त हो चुके है । फ़रहान ने शिबानी को कसकर बाहों में जकड़ रखा है । वैसे ये पहली बार नहीं है जब फरहान और शिबानी की रोमांटिक फोटो सामने आई है । कपल की ऐसी ही कई और फोटोज पहले भी वायरल हो चुकी हैं । हालांकि फरहान और शिबानी में से किसी ने भी अपने रिश्ते को ऑफिशियली स्वीकार नहीं किया है । फरहान और शिबानी कुछ टाइम पहले मेक्सिको में हॉलिडे एंजॉय करने गए थे तभी इस कपल की सगाई खबरें आई थीं ।

यह भी पढ़ें : HOT! बॉलीवुड के 'लवबर्ड्स' फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर का समंदर में दिखा बेहद 'कॉजी रोमांस'