अक्षय कुमार और करीना कपूर खान ने करण जौहर के प्रोडक्शन में बनने वाली फ़िल्म गुड न्यूज की शूटिंग शुरू कर दी है । इतने सालों बाद करीना कपूर खान और अक्षय कुमार को एक साथ देखना वाकई फ़ैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है । हालांकि गब्बर इज बैक में करीना अक्षय के साथ नजर आईं थी लेकिन इसमें करीना का छोटा सा रोल था । और अब आगामी फ़िल्म गुड न्यूज में अक्षय कुमार और करीना कपूर खान पति-पत्नी के किरदार में नजर आएंगे । लेकिन क्या आपको याद है कि 10 साल पहले ये जोड़ी कमबख्त इश्क [2009] फ़िल्म में नजर आई थी ।

कमबख्त इश्क से गुड न्यूज तक, करीना कपूर खान के साथ अक्षय कुमार ने फ़ोलो किया #10YearChallenge !

अक्षय कुमार ने 10, साल पहले करीना के साथ कमबख्त इश्क फ़िल्म की थी

जैसा की सभी को पता हैं कि इंस्टाग्राम पर इन दिनों #10YearChallenge चल रहा है जिसमें 10 साल पुरानी फोटो और मौजूदा साल की फोटो को शेयर करना होता है । इसी ट्रेंड को अक्षय ने भी फ़ोलो किया और अपनी और करीना की एक 10, साल पुरानी फ़ोटो पोस्ट की अपनी आगामी फ़िल्म गुड न्यूज के साथ ।

अक्षय ने करीना के साथ साल 2009 में फिल्म कमबख्त इश्क की थी तो इसी के पोस्टर के साथ अक्षय ने साल 2019 में आ रही उनकी फिल्म गुड न्यूज़ की तस्वीरों का कोलाज किया । दोनों तस्वीरों की खास बात ये है कि इसमें दोनों स्टार्स की पोजिशन एक जैसी है ।

अक्षय ने यह तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है, '2009 से 2019 तक...गुड न्यूज़ यह है कि इतने दिनों में ज्यादा कुछ बदला नहीं #10YearChallenge.' इसके अलावा उन्होंने शूटिंग के पहले दिन लोगों से बेस्ट विश की कामना की है ।

यह भी पढ़ें : #10YearChallenge बॉलीवुड में भी हुआ लोकप्रिय, सोनम कपूर आहुजा, बिपाशा बसु सहित इन एक्ट्रेस को उम्र छू भी नहीं पाई

बता दें कि इस फ़िल्म में अक्षय और करीना के अलावा कियारा आडवाणी व दिलजीत दोसांज भी सेकेंड लीड एक्टर के रूप में नजर आएंगे । यह फ़िल्म इसी साल 6, सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।