संजय लीला भंसाली की मह्त्वाकांक्षी फ़िल्म पद्मावती के मुख्य किरदारों की झलक बारी-बारी से दिखाई दे रही है और हर एक किरदार ने अपने लुक से सभी को हैरान कर दिया है । रानी पद्मावती बनीं दीपिका पादुकोण, राजा महारावल रतन सिंह बने शाहिद कपूर और अलाउद्दीन खिलजी बने रणवीर सिंह के लुक ने फ़िल्म के लिए उत्सुकुता को और ज्यादा बढ़ा दिया है । आज ही रणवीर सिंह ने अपने सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी के अवतार को सभी को दिखाया और इसने आते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी ।

और फ़िल्म के एक और अहम किरदार का गंभीर लुक सामने आया है जिसे देखकर हर किसी ने सराहा । सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी के बाद अब जलालुद्दीन खिलजी का गंभीर लुक सामने आया है । रजा मुराद ने अपना ये लुक अपने फ़ेसबुक पेज पर पोस्ट किया है ।

रजा मुराद ने अपने किरदार को वर्णन के साथ शेयर किया है । उन्होंने लिखा, “संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती से ये मेरा लुक है । फिल्म में मैं जलालुद्दीन खिलजी का किरदार निभा रहा है । वो खिलजी रियासत के पहले शासक थे जिन्होंने 1290 से 1296 तक अपना शासन कायम रखा । उन्हें उनके पैतृक भतीजे और दामाद अलाउद्दीन खिलजी ने मार कर उनकी गद्दी पर कब्जा कर लिया था । फिल्म में रणवीर सिंह अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभा रहे हैं । साथी ही शाहिद कपूर चित्तोड़ के राजा रावल रतन सिंह का किरदार निभा रहे हैं जोकि दीपिका के पति के रूप में भी नजर आएंगे । फ़ि ल्म दुनियाभर में 1 दिसंबर को रिलीज की जाएगी ।''

रणवीर सिंह के सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी की तुलना में, रजा मुराद काफ़ी शांत नजर आ रहे हैं, जबकि दोनों ही प्रसिद्ध सम्राटों का किरदार अदा कर रहे हैं फ़िर भी । संजय लीला भंसाली द्दारा निर्देशित फ़िल्म पद्मावती 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।