
फ़िल्ममेकर मधुर भंडारकर की फिल्म कैलेंडर गर्ल्स से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली अभिनेत्री रूही सिंह के बोल्ड फोटोशूट हमेशा से ही सनसनी मचा देते हैं । अपने ग्लैमरस अंदाज और हॉट अदाओं से रूही ने सोशल मीडिया पर अपने चाहने वालों की लाइन लगा रखी है ।
बॉलीवुड में अभी तक रूही सिंह ने अपनी शुरूआत नहीं की है, लेकिन अपने हॉट और मन ललचा देने वाले फ़ोटो से सोशल मीडिया पर जरूर सनसनी मचा रही हैं । रूही ने हाल ही में सफ़ेद रंग के बैकलैस स्विमसूट में अपनी ऐसी फ़ोटो शेयर की है जिसे देखकर अच्छे-अच्छों के मन डोल जाएंगे । दरअसल यह रूही के आगामी फ़ोटोशूट की हल्की सी झलक है । इस फ़ोटो को शेयर करते हुए रूही ने लिखा, “Fabulous day with my fav @farrokhchothia.”
फ़िल्मों की बात करें तो, रूही सिंह एक तमिल फ़िल्म बोंगू में नटराजन सुब्रमण्यम के साथ नजर आईं थी ।
















