
श्रेया सरण हाल ही में एक विज्ञापन के शूट के लिए लंदन गई हुईं थी । तब उन्हें ब्रिटिश एशियन ट्रस्ट द्वारा बकिंघम पैलेस की यात्रा करने का विशेष निमंत्रण मिला ।

दिलचस्प बात यह है कि इस ट्रस्ट ने खूबसूरत और प्रतिभाशाली अभिनेत्री श्रेया सरण के लिए बकिंघम पैलेस का एक निजी दौरा भी आयोजित किया था ।

श्रेया सरण बताती हैं, "इस खास यात्रा से मैं काफी खुशी हुँ । वहाँ की हर एक चीज से मैं काफी प्रभावित हुई । वहाँ काफी आलिशान कमरें हैं । मेरे लिए यह काफी यादगार अनुभव था ।"
















