अली अब्बास जफ़र की भारत के ट्रेलर में सलमान खान अपने अलग-अलग अवतारों से खूब तारीफ़ें बटोर रहे हैं । बुजुर्ग अवतार में सलमान हल्के सफ़ेद बालों और दाढ़ी में नजर आए । सलमान तो भारत में पांच अलग-अलग अवतार में दिखाई देंगे ही लेकिन अब हमें फ़िल्म के निर्देशक अली अब्बास जफ़र से पता चला है कि अभिनेत्री कैटरीना कैफ भी भारत में पांच अलग-अलग अवतारों में दिखाई देंगी । कैटरीना कैफ 1964 से 2010 तक के दौर को दर्शाती हुई सफ़ेद बालों में झुर्रियों वाली त्वचा के साथ एक बुजुर्ग लुक में नजर आएंगी ।

BHARAT EXCLUSIVE: सलमान खान का ही नहीं, कैटरीना कैफ का बदलता लुक भी सभी को चौंका देगा !

 

भारत में कैटरीना कैफ बुजुर्ग अवतार में नजर आएंगी

बता दें कि भारत एक साउथ कोरियन फ़िल्म, एन ओड टू माई फ़ादर का ऑफ़िशियल हिंदी रीमेक है । इस फ़िल्म में भारत [सलमान खान] की जर्नी को दर्शाया जाएगा । उनकी जर्नी को भारत के 60 सालों के इतिहास, जो देश के विभाजन से लेकर वर्तमान परिदृश्य तक है, के विभिन्न चरणों के माध्यम से दिखाया जाएगा । और भारत की इस जर्नी में वह जिन-जिन लोगों से मिलता है उन्हें भी उस दौर के अनुरूप दिखाया जाएगा । और ऐसा पहली बार होगा जब कैटरीना बुजुर्ग अवतार में दिखाई देंग़ी ।

BHARAT EXCLUSIVE: सलमान खान का ही नहीं, कैटरीना कैफ का बदलता लुक भी सभी को चौंका देगा !

कैटरीना का भी बदलेगा लुक

यह एक देश की यात्रा है और एक व्यक्ति (सलमान) की भी है, दोनों भारत के नाम से जाने जाते हैं और जैसे कि फिल्म पांच दशकों में बनी है, इसलिए इसमें भारत के विकास को भी दिखाया जाएगा । इसी के साथ भारत और कैटरीना के रोमांस को भी दिखाया जाएगा । कैट इस फ़िल्म में सलमान की पत्नी, कुमुद रैना के किरदार में नजर आएंगी जिनका लुक वक्त के साथ बदलता हुआ दिखाया जाएगा ।

BHARAT EXCLUSIVE: सलमान खान का ही नहीं, कैटरीना कैफ का बदलता लुक भी सभी को चौंका देगा !कैटरीना का जबरदस्त अभिनय देखने को मिलेगा

फिल्म शुरू होती है साल 2010 के समय से जब सलमान और कैट बूढ़े हो चुके हैं और बैठकर बातें कर रहे हैं और अपनी पिछली जिंदगी को याद करते हैं और बताते हैं कि क्यों कुछ चीजें उनके लिए इतनी खास हैं । मेकर्स ट्रेलर में कैटरीना के सभी लुक को उजागर नहीं करना चाहते हैं । इसलिए उन्हें बाद में दिखाया जाएगा जब फिल्म रिलीज़ होगी ।

प्रोस्थेटिक का इस्तेमाल किया गया

अली इस बारें में कहते हैं कि, “कैटरीना को सलमान की तरह एक बुजुर्ग अवतार में भी दिखाया जाएगा क्योंकि वे अलग-अलग समय के फ्रेम में एक साथ अपनी जीवन यात्रा को दर्शाते हैं । भारत में कैट के ऐसे-ऐसे अवतार देखने को मिलेंगे जो इससे पहले कभी नहीं देखे गए । कैट ने फ़िल्म में शानदार प्रदर्शन दिया है और वह पूरी फ़िल्म में छा जाती है । हमने सलमान और कैटरीना के अलग-अलग लुक के लिए विदेश से प्रोस्थेटिक टीम को बुलाया । जहां सलमान कभी-कभी इन प्रोस्थेटिक से बेचैन हो जाते थे क्योंकि हमें उन पर विभिन्न रूप आजमाने पड़ते थे, जबकि कैटरीना इस दौरान काफ़ी धैर्यवान रहीं ।”

BHARAT EXCLUSIVE: सलमान खान का ही नहीं, कैटरीना कैफ का बदलता लुक भी सभी को चौंका देगा !

भारत में सलमान के साथ उनके अनुभव के बारें में पूछने पर अली ने कहा कि, ''सलमान एक बहुत अच्छे इंसान हैं और इसकी झलक फ़िल्म में भी देखने को मिलती है । मैंने उनके प्रदर्शन के साथ एक स्टार के रूप में उनके सुपर स्टारडम का उपयोग किया है और इसका परिणाम जबरदस्त है! कैटरीना और सलमान दोनों ने फिल्म में अविश्वसनीय प्रदर्शन दिया है ।''

यह भी पढ़ें : Bharat Trailer: सिनेमाई मनोरंजन से भरपूर है भारत का ट्रेलर

भारत ट्रेलर में सलमान एक सर्कस कलाकार के रूप में, एक सफेद कढ़ाई वाली जैकेट और रेट्रो स्टाइल के चश्मे में, एक तेल खदान कार्यकर्ता के रूप में और एक बूढ़े व्यक्ति के रूप में अपनी जर्नी को बतलाते हुए दिखाई दिए । बहरहाल भारत में कैटरीना को पहली बार बुजुर्ग अवतार में देखना दिलचस्प होगा ।