इन दिनों दीपिका पादुकोणे छपाक की शूटिंग में बेहद व्यस्त है । दीपिका पादुकोण ने अपने व्यस्त शेड्यूल से समय निकाल कर, छपाक के सेट पर रियल लाइफ़ एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल के साथ लंच का आनंद लिया । दीपिका पादुकोण ने 25 मार्च 2019 दिल्ली में छपाक की शूटिंग का आगाज़ किया था और हालही में छपाक के टीम ने दिल्ली में अपना पहला शेड्यूल पूरा किया ।

छपाक : दीपिका पादुकोण ने शूटिंग से समय निकालकर रियल लाइफ़ एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल के साथ किया लंच

दीपिका पादुकोण ने लक्ष्मी अग्रवाल के साथ समय बिताया

दीपिका इन दिनों मालती के किरदार में ढलने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं । एक एसिड अटैक पीड़ित के किरदार को निभा रही अभिनेत्री ने छपाक के साथ एक भावनात्मक सफ़र शुरू किया है ।

एक एसिड अटैक पीड़ित के किरदार में ढलते हुए दीपिका फ़िल्म में मालती के किरदार में नज़र आएंगी । छपाक में एक एसिड अटैक सर्वाइवर के जीवन को पेश किया जाएगा और उन लोगों के लिए वह एक प्रेरणा है, जिन्होंने इस तरह की स्थिति का सामना किया है ।

यह भी पढ़ें : छपाक : दीपिका पादुकोण और विक्रांत मैसी का 'किसिंग सीन' हुआ लीक, तो लोग बोले-'बच्चों को मत दिखाओ'

मेघना गुलज़ार द्वारा निर्देशित, फिल्म 10 जनवरी 2020 को रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह से तैयार है ।