अर्जुन, राम चरण, ऋतिक रोशन जैसे स्टार्स के साथ काम कर चुकीं पूजा हेगड़े हाल ही में सलमान खान के साथ ईद पर रिलीज़ हुई फ़िल्म किसी का भाई किसी की जान में नज़र आईं । इस फ़िल्म में पूजा हेगड़े सलमान के अपोजित नज़र आई । पर्दे पर सलमान और पूजा की केमिस्ट्री को लोग खूब पसंद कर रहे हैं । वहीं पूजा हेगड़े भी सलमान खान के साथ काम करके काफ़ी खुश हैं । हाल ही में बॉलीवुड हंगामा के साथ हुई एक्सक्लूसिव बातचीत में पूजा ने सलमान के साथ अपने काम करने के एक्सपीरिएंस को शेयर किया । साथ ही सलमान के साथ फ़िल्म करने के लिए वो क्या क्वालिटी होनी चाहिए वो भी शेयर की ।

सलमान खान के साथ पूजा हेगड़े
सलमान खान के साथ काम करने का अपना एक्सपीरिएंस बताते हुए पूजा ने कहा, “जब मैं उनसे पहली बार मिली तो मैंने महसूस किया कि वह बहुत ईमानदार हैं, जो भी उनके दिमाग़ में होता है वह वही कहते हैं और करते हैं । सलमान काफ़ी बड़े दिल वाले और दिलदार हैं । वह बहुत रियल हैं । वह हमेशा सेट पर सभी के लिए ख़ाना लाते थे । लाँच के दौरान बहुत ऑप्शन होते थे खाने के लिए ।”
सलमान के साथ फ़िल्म करने के लिए क्या क्वालिटी होनी चाहिए, इस बारें में पूजा ने बताया, “आपको सबसे पहले नेचुरल होना चाहिए, फुर्तीला होना चाहिए ।”
किसी का भाई किसी की जान कि बात करे तो, यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफ़ॉर्म कर रही है ।महज़ 4 दिनों में फ़िल्म कुल 78.34 करोड़ रू की कमाई कर चुकी है ।
















