बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन ने अपनी शानदार एक्टिंग की वजह से दर्शकों के बीच एक अलग जगह बनाई है । अपने एक्टिंग कौशल की वजह से अभिषेक बच्चन निर्देशकों और प्रोडक्शन हाउसेस के भी फेवरेट हैं । और इसलिए कई बड़े डायरेक्टर्स, जो अभिषेक बच्चन के साथ पहले फ़िल्में कर चुके हैं, बार-बार उन्हें अपनी फ़िल्मों में साइन करना चाहते हैं ।

अभिषेक बच्चन को बार-बार कास्ट करना चाहते हैं अभिषेक बच्चन
अभिषेक बच्चन ने मणि रत्नम, राम गोपाल वर्मा और शूजित सरकार जैसे प्रसिद्ध निर्देशकों के साथ काम किया है । उनकी हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म आई वांट टू टॉक में उनके अभिनय को बहुत पसंद किया गया है ।
मणि रत्नम जैसे निर्देशक अभिषेक बच्चन को बार-बार अपनी फिल्मों में लेते हैं । अभिषेक बच्चन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि मणि रत्नम ने उन्हें युवा की शूटिंग के कुछ महीनों बाद फोन किया और कहा, “क्या तुम तैयार हो ?” जब अभिषेक ने पूछा कि किस लिए, तो मणि रत्नम ने सिर्फ इतना कहा, “एक और के लिए ।”
अभिषेक बच्चन ने याद करते हुए कहा, “मैं उत्साहित था । मुझे लगता है कि मणि रत्नम मुझमें कुछ ऐसा देखते हैं जो मैं खुद में नहीं देखता । वह मुझे इतना मजबूत बना देते हैं कि अगली बार, मैं और भी अच्छे से तैयार होता हूं। और मुझे लगता है कि यह हम अभिनेताओं के लिए एक वरदान है ।”
बता दें कि अभिषेक बच्चन और मणिरत्नम ने साथ में दो फिल्मों में काम किया है: युवा (2004) और गुरु (2007) । इन दोनों फिल्मों में अभिषेक बच्चन के अभिनय को बहुत पसंद किया गया था और उन्हें कई पुरस्कारों के लिए नामांकित किया गया था ।
















