तैमूर अली खान की लोकप्रियता किसी से छुपी हुई नहीं है । तैमूर की हर एक फ़ोटो सोशल मीडिया सेंसेशन बन जाती है । लोकप्रियता के मामले में तैमूर अपने पापा सैफ़ अली खान और मम्मी करीना कपूर खान से किसी भी रूप में कम नहीं है । और अब इसी लोकप्रियता की श्रेणी में सारा अली खान भी शामिल हो गई है । और अब इस श्रेणी में धीरे-धीरे जगह बना रहे है सैफ़ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान । बता दें कि हाल ही में इब्राहिम अली खान ने बॉलीवुड एक्टर बनने की इच्छा जताई थी । और अब सारा के बाद जल्द ही इब्राहिम भी बॉलीवुड में कदम रखेंगे ।

भाई-भाई ! तैमूर अली खान और इब्राहिम अली खान की बॉंडिंग ने जीता  'बहन' सारा अली खान का दिल

तैमूर अली खान और इब्राहिम अली खान की बॉंडिंग

जहां सारा का सबसे छोटा भाई तैमूर पहले से ही सोशल मीडिया स्टार बन चुका है वहीं इब्राहिम भी बॉलीवुड एक्टर बनने की तैयारी कर रहे है । ऐसे में सारा ने रविवार के दिन ईस्टर के मौके पर अपने दो्नों भाईयों की तस्वीर पोस्ट की । इसमें तैमूर और इब्राहिम की बॉंडिंग देखने लायक है । अपने दोनों प्यारे भाईयों की तस्वीर साझा करते हुए सारा अली खान ने कैप्शन में लिखा- 'माई ईस्टर बनीज' । तैमूर और इब्राहिम का ये क्यूट फ़ोटो देखकर फ़ैंस भी खुद को कमेंट्स करने से रोक नहीं पाए । लोगों को दोनों भाईयों के तस्वीर खूब पसंद आ रही है ।

यह भी पढ़ें : करीना कपूर खान की इस 'जिम सेल्फ़ी' में दिखी उनकी पूरी दुनिया, यकीन न हो तो खुद देख लो

तैमूर की बात करें तो पिछले कई दिनों से खबरों का बाजार गर्म था कि, फ़िल्ममेकर मधुर भंडारकर तैमूर पर फ़िल्म बनाने जा रहे हैं लेकिन फ़िर बाद में मधुर ने इन सभी खबरों को निराधार बताया ।

तैमूर की बढ़ती पॉपुलैरिटी से लगता है अब उनके पापा सैफ़ अली खान को भी परेशान कर रही है । तैमूर को देख मीडिया की बढ़ती अटेंशन ने पिछले दिनों सैफ अली खान को नाराज कर दिया था । इस बाबत वह पैपराजी पर भड़क भी गए थे । दरअसल, फोटोग्राफर्स के कैमरा की फ्लैश लाइट बार बार तैमूर पर पड़ रही थी । जिसकी वजह से हमेशा कूल रहने वाले सैफ भड़क गए थे । उन्होंने गुस्से में मीडिया से कहा था- "बस करो, मेरा बच्चा अंधा हो जाएगा ।"

My Easter Bunnies ???#munchkins #brothersinarms #doubletrouble

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on