क्या आपने दीपिका पादुकोण और माधुरी दीक्षित को बड़े पर्दे पर कभी साथ देखा है ? अभी तक तो नहीं । लेकिन ये दोनों अभिनेत्रियां हाल ही में इंडिया टुडे मैगजीन के लिए एक साथ नजर आईं । दीपिका पादुकोण और माधुरी दीक्षित , दोनों ने एक दूसरे के साथ कई दिलचस्प विचार शेयर किए । इन सबके बीच, दीपिका पादुकोण ने ऐसा खुलासा किया जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया ।

इंडिया टुडे को दिए अपने एक इंटरव्यू में दीपिका ने अपने पिता प्रकाश पादुकोण के एक फ़ैन मोमेंट के सीक्रेट का खुलासा किया । क्या आपको ये बात पता था ? अंतर्राष्ट्रीय स्तर के बैडमिंटन प्लेयर प्रकाश पादुकोण बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी के जबरदस्त फ़ैन थे । तो जब मीडिया ने माधुरी की शादी का ऐलान किया तो उनका बुरी तरह से दिल टूट गया और उन्होंने खुद को बाथरुम में बंद कर लिया ।
खुद दीपिका पादुकोण ने माधुरी दीक्षित के सामने किया कबूल
दीपिका ने माधुरी दीक्षित को बताया कि उनके पिता का माधुरी पर हद से ज्यादा क्रश है । दीपिका ने कहा, "जिस दिन मीडिया में ये ऐलान हुआ कि आप शादी कर चुकी हैं, उस दिन उन्होंने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया था । उनका बुरी तरह से दिल टूट गया था । वह बाहर आए और उनकी आंखे सूजी हुई थी । इस बात पर आज तक उनके परिवार में मजाक चल रहा है । वह आपके सबसे बड़े फ़ैन रहे है ।''
खूबसूरत मुस्कान की मल्लिका माधुरी इस बात को जानकर बेहद हैरान हुईं साथ ही बेहद अभिभूत भी हुई कि प्रकाश पादुकोण उनके फ़ैन है । आखिरकार, वह देश के सबसे पसंदीदा स्पोर्ट्स सेलिब्रिटिज में से एक है ।
यह भी पढ़ें : माधुरी दीक्षित को बस देखते रहना चाहते हैं शाहरुख खान
वहीं दूसरी तरफ़, कई सारे सेलिब्रिटी ने कबूला है कि माधुरी दीक्षित उनके बचपन का क्रश थी । और उनमें शामिल हैं रणबीर कपूर । जब रणबीर को अपनी फ़िल्म ये जवानी है दीवानी के गाने 'घाघरा' में अपने बचपन के क्रश यानी माधुरी के साथ एक डांस नंबर करने का मौका मिला तो उन्होंने इस अवसर को गंवाया नहीं और खुशी-खुशी इसे करने के लिए राजी हो गए ।
फ़िल्मों की बात करें तो, दीपिका इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फ़िल्म पद्मावत की सफ़लता से सातवें आसमान पर विराजमान है । दीपिका की अगली फ़िल्म इरफ़ान खान के साथ होगी जिसमें वह मुंबई की माफ़िया क्वीन के रूप में नजर आएंगी । यह फ़िल्म असल जिंदगी की घटना पर बेस्ड है ।
यह भी पढ़ें : इस ट्रेडिशनल-रॉयल लुक में दीपिका पादुकोण ने पद्मावत लुक को भी पीछे छोड़ दिया
माधुरी दीक्षित की बात करें तो, इन दिनों वह रिजनल सिनेमा की तरफ़ अपना फ़ोकस कर रही है । इसके अलावा वह अपने को-स्टार अनिल कपूर के साथ टोटल धमाल में नजर आएंगी । इस फ़िल्म में अजय देवगन अहम भूमिका में नजर आएंगे ।
















