कुछ समय पहले सलमान खान ने ट्विटर पर एक लड़की के बारें में ऐलान किया था । सलमान ने ट्विट कर ऐलान किया था कि "मुझे लड़की मिल गई" । सलमान खान के इस ऐलान के बाद माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट पर खलबली मच गई थी । कुछ लो कयास लगा रहे थे कि यह लड़की उनकी आगामी फ़िल्म भारत की मुख्य अभिनेत्री है । लेकिन तमाम अफ़वाहों पर विराम लगाते हुए आखिरकार सलमान खान ने ये ऐलान किया कि यह लड़की उनके प्रोडक्शन की आगामी फ़िल्म लवरात्री की हिरोइन है, जो उनके बहनोई आयुष शर्मा के अपोजिट नजर आएंगी ।

कैडबरी सिल्क एड में नजर आ चुकी हैं वारिना
सलमान ने ट्विट कर स्पष्ट किया कि, चिंता की बात नहीं है लवरात्री के लिए लड़की मिल गई है वारिना । “Nothing to worry na @aaysharma ki film #Loveratri ke liye ladki mil gayi Warina, Toh dont worry na be happy na.” हम आपको यहां बताते हैं कि सलमान ने किस लड़की को अपनी फ़िल्म के लिए चुना है । वारिना भले ही फ़िल्म में पहली बार नजर आ रही हो लेकिन स्क्रीन पर वह अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुकी है । वारिना एक चॉकलेट ब्रांड कैडबरी की सिल्क चॉकलेट के विज्ञापन में नजर आई थी । यहां हम आपको वारिना की कुछ अनदेखी तस्वीरें दिखा रहे है । उम्मीद है कि बॉलीवुड में लॉंच होने जा रही ये फ़्रेश जोड़ी जरूर धमाल मचाएगी ।

यह भी पढ़ें : सलमान खान ने खुले आम कर दिया ऐलान 'मुझे लड़की मिल गई'
आपको बता दें कि वारिना को फ़िल्म इंडस्ट्री की एक टेलेंट मैनेजमेंट कंपनी के माध्यम से साइन किया गया है । मॉडलिंग की दुनिया में वारिना काफ़ी जाना-माना नाम है । वारिना का पूरा नाम वारिना हुसैन है । उनका जन्म ईराकी मां और अफ़गानी पिता के माध्यम से हुआ है । उन्होंने प्रतिष्ठित न्यूयॉर्क फिल्म अकादमी से अध्ययन किया है ।

ऐसा लगता है सलमान अपने बहनोई आयुष शर्मा को लॉंच करने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे है । वह आयुष की पहली फ़िल्म को हिट कराने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे है ।
















