
बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित नेने का कौन दीवाना नहीं है । हर कोई उनकी एक स्माइल पर फ़िदा हो जाता है । माधुरी की अदाओं और स्माइल पर फ़िदा होने में हमारे बॉलीवुड के किंगखान भी पीछे नहीं है । जी हां, यूं तो शाहरुख ने कई अभिनेत्रियों के साथ काम किया लेकिन माधुरी के साथ बिताया हर एक पल उन्हें आज भी याद है और ये बात खुद शाहरुख खान ने खुलेआम कबूली ।
दरअसल माधुरी दीक्षित ने 'थ्रोबैक थ्रस्डे' कर के शाहरुख खान के साथ उनकी लोकप्रिय फ़िल्म देवदास के 'मार डाला' गाने की एक तस्वीर शेयर की । और जब शाहरुख खान ने इसे देखा तो वो इस तस्वीर पर रिप्लाई करने से खुद को रोक नहीं पाए ।
Maar Dala! Love can be overwhelming... #devdas #thursdaythrowback pic.twitter.com/3DlmKKN57r
— Madhuri Dixit-Nene (@MadhuriDixit) March 2, 2017
शाहरुख ने लिखा, 'तुम्हें बैठकर परफॉर्म करते देखना वाकई मजेदार था..एक एक्टर के तौर पर मेरा सबसे फेवरिट टाइम..बस देखता रहूं ।' “How lovely it was to sit & watch u perform this
role. My favourite times as an actor.. bas dekhta rahoon”.
How lovely it was to sit & watch u perform this role. My favourite times as an actor.. bas dekhta rahoon https://t.co/13CgXAcmnV
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) March 2, 2017
शादी के बाद फ़िल्मों से दूरी बना चुकी माधुरी ने फ़िल्म आजा नच ले से एक बार फ़िर कमबैक किया था । उसके बाद वह बहुत ही कम फ़िल्मों में नजर आती हैं । माधुरी दीक्षित ने शाहरुख खान ने एक साथ कई बड़ी हिट फ़िल्में दी हैं और उनमे शामिल हैं, देवदास, दिल तो पागल है, हम तुम्हारे हैं सनम, कोयला इत्यादी ।
















