ॠतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की एक्शन ड्रामा फ़िल्म वॉर ने बॉक्सऑफ़िस पर अपनी सफ़लता से इतिहास रच दिया । बॉक्सऑफ़िस पर 307 करोड़ रु कमाने वाली ॠतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की वॉर को दर्शकों ने इतना प्यार दिया कि ये फ़िल्म इस साल की सबसे बेहतरीन फ़िल्म में शुमार हो गई है । इस फ़िल्म में दर्शकों को ॠतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के बेहतरीन डांस मूव्स और खतरनाक एक्शन सीन देखने को मिले । टाइगर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया ऋतिक के सेट पर नहीं होने के दौरान वह क्या करते थे । टाइगर ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'कबीर(ऋतिक रोशन) के बिना सेट पर दिन इस तरह के होते थे । उनके ऑफ के दिन हम उन्हें वीडियो भेजकर परेशान किया करते थे ।'

टाइगर श्रॉफ ने किया ॠतिक रोशन का डांस स्टेप
हाल ही में टाइगर ने अपने वॉर के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के साथ एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह ॠतिक के गाने का एक डांस स्टेप करते हुए नजर आ रहे है । और इस वीडियो में सिद्धार्थ फ़ैंस से पूछ रहे हैं कि क्या आप अनुमान लगा सकते हैं कि ये डांस स्टेप ॠतिक की किस फ़िल्म का है । वैसे हम आपको बता दें कि टाइगर ॠतिक के जिस डांस स्टेप को कर रहे हैं वह उनकी फ़िल्म कृष का लोकप्रिय डांस नंबर 'दिल न लिया…' है ।
यह भी पढ़ें : War: धूम की तरह ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की वॉर को भी फ़्रैंचाइजी बनाने की प्लानिंग
वर्क फ़्रंट की बात करें तो अब टाइगर अपनी अगली एक्शन ड्रामा फ़िल्म बागी 3 की शूटिंग में बिजी हो गए है । इस फ़िल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर नजर आएंगी ।
















